देश

पीएम मोदी ने पानी में डूबी द्वारिका के दर्शन किए, बोले- प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ, दिव्य अनुभव था

PM Modi worshiped Lord Krishna in sea: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के द्वारका में हैं. यहां उन्होंने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी समुद्र के गहरे पानी में उतरे और उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका शहर है.

समुद्र में जलमग्न प्राचीन द्वारका नगरी का दर्शन करने के बाद पीएम ने कहा कि पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।

पीएम मोदी के लिए, यह सिर्फ पानी के माध्यम से एक यात्रा नहीं थी, बल्कि समय के माध्यम से एक यात्रा थी, जो शहर के गौरवशाली अतीत और हिंदू धर्म के सबसे प्रतिष्ठित देवताओं में से एक के साथ इसके जुड़ाव को उजागर करती थी।

शंकराचार्य ने पीएम को भेंट की अंगवस्त्र और रुद्राक्ष की माला

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी समुद्र के अंदर मोर पंख लेकर गए थे. पीएम ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि द्वारका को मैं नमन करता हूं. द्वारका में श्रीकृष्ण विराजते हैं. यहां जो कुछ होता है उन्हीं की इच्छा से होता है. मैंने गहरे समुद्र के अंदर जाकर प्राचीन द्वारका नगरी के दर्शन किए. उन्होंने कहा कि जानकारों ने समंदर में समाई द्वारका नगरी के बारे में बहुत कुछ लिखा है. कहते हैं कि भगवान विश्वकर्मा ने स्वयं इस नगरी का निर्माण करवाया था. आज मेरा मन भावविभोर हो चुका है. दशकों तक जो सपना मेरे मन में था उसे आज छूकर मैंने पूरा किया. आप कल्पना कर सकते हैं मेरे अंदर कितना आनंद होगा.

इससे पहले पीएम सुबह बेट द्वारका मंदिर गए. यहां पूजा के बाद उन्होंने ओखा को बेट द्वारका से जोड़ने वाले सुदर्शन पुल का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने द्वारिका पीठ के शंकाराचार्य के दर्शन भी किए. इस दौरान शंकराचार्य ने पीएम को अंगवस्त्र और रुद्राक्ष की माला भेंट की.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

43 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

57 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago