दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस में डोनाल्ड ट्रम्प ने जीती ये बाजी, निक्की हेली को दी ऐसे मात

Former President Donald Trump: डोनाल्ड ने शनिवार को साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत हासिल की, United Nations की पूर्व राजदूत निक्की हेली को उनके अपने ही राज्य में आसानी से हरा दिया और लगातार तीसरी बार रिपब्लिकन पार्टी नामांकन के लिए अपना रास्ता मजबूत कर लिया.

इससे पहले ट्रम्प ने यूएस वर्जिन आइलैंड्स में रिपब्लिकन कॉकस की जीत हासिल की, जिससे रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रपति पद के नामांकन की ओर उनका दबदबा बनाये रखा ​था. ट्रम्प ने अब रिपब्लिकन प्रतिनिधियों के लिए मायने रखने वाली हर प्रतियोगिता में जीत हासिल कर ली है पूर्व राष्ट्रपति की नवीनतम जीत से हेली पर दौड़ छोड़ने का दबाव बढ़ने की संभावना है. जो 2011 से 2017 तक UN में ट्रम्प के पूर्व प्रतिनिधि और साउथ कैरोलिना के राज्यपाल थे.

पहले भी इन राज्यो मे जीत चुके है ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले आयोवा, न्यू हैम्पशायर, नेवादा, यूएस वर्जिन आइलैंड्स और निक्की हेली के गृह राज्य साउथ कैरोलिना में जीत हासिल कर ली है इस जीत के साथ ही ट्रंप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार की दौड़ में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं.

मुसीबत में पड़ सकती है निक्की हेली इस हार के बाद

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत से निक्की हेली पर प्रेसर बढ़ेगा. जो 2011 से 2017 तक साउथ कैरोलिना की पूर्व राज्यपाल थी. हालाकि उन्होंने साउथ कैरोलिना में मिली हार के बाद 5 मार्च को होने वाले ‘सुपर मंगलवार’ के जरिये राष्ट्रपति पद की रेस में बने रहने का दृढ़ निश्चय लिया है. निक्की हेली ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह 5 मार्च को होने वाले रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव के लिए सीधे मिशिगन (अपर मिडवेस्टर्न United States के ग्रेट लेक्स क्षेत्र) में एक राज्य मे जाएंगी.

ये भी पढ़ें:अंबेडकरनगर सांसद रितेश पांडेय ने बसपा से इस्तीफा दिया, मायावती ने पूछा- आपने अपने क्षेत्र में कितना समय दिया?

ट्रंप ने बाइडन की कार्य करने की तरीके पर उठाए सवाल

ट्रंप और उनके सहयोगियों का यह मानना है कि बाइडन के शासन काल में अमेरिका कमजोर बन गया है. उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी और यूक्रेन के युद्ध को लेकर बाइडन पर गंभीर आरोप भी लगाए. ट्रंप ने सवाल किया है कि बाइडन अपने दूसरे कार्यकाल के लिए बहुत उम्रदराज हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

60 minutes ago