ग्लोइंग स्किन के लिए सलाद
Glowing Skin Salad: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हम अपने शरीर का ख्याल रखना भूल जाते हैं, जिसका असर चेहरे पर साफ दिखता है. खराब डाइट और लाइफस्टाइल से चेहरा बेजान और रूखा नजर आने लगता है. महंगी क्रीमें कुछ समय के लिए तो स्किन को चमकदार बनाती है, लेकिन असल में स्किन को अंदर से पोषण नहीं मिलता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे सलाद बताएंगे जिससे आपकी स्किन को पोषण और प्राकृतिक ग्लो मिलेगा.
ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये पांच सलाद
1.चुकंदर का सलाद
चुकंदर ग्लोइंग स्किन ने लिए किसी वरदान से कम नहीं है. चुकदंर बॉडी को डिटॉक्स करता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है. चुकंदर का सलाद बनाने के लिए एक मीडियम साइज के चुकंदर को कद्दूकस कर लें, फिर इसमें 1 चम्मच दही, नींबू और थोड़ा हरा धनिया मिलाकर दिन के किसी भी मील में खा सकते है. इस सलाद को रोजाना खाने से खून साफ होता है जिससे स्किन को पोषण मिलता है.
2.एवोकैडो ग्लो सलाद
एवोकैडा का सलाद बनाने के लिए आधा एवोकैडो लें फिर इसमें थोड़े चेरी टमाटर और सलाद पत्ता काटकर डाले और ऊपर से एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आप इस सलाद को अपनी डाइट में रेगुलर शामिल कर सकती हैं इस सलाद को खाने से स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट होती है.
3.बेरी एंटीऑक्सीडेंट सलाद
बेरीज बढ़ती उम्र के असर को कम करती है. इसका सलाद बनाने के लिए मिक्स बेरीज में पालक, अखरोट और चिया सीड्स मिलाएं. यह सलाद शरीर में कोलाजन बनाता है, नियमित खाने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी होती है.
ये भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा ‘महुआ’, फूल-फल से लेकर बीज तक फायदेमंद
4.खीरा-पुदीना का हाइड्रेशन सलाद
गर्मी के मौसम में स्किन को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. इस सलाद बनाने के लिए खीरे के टुकड़ों में ताजा पुदीना, नींबू का रस और थोड़े तिल मिलाएं. यह सलाद चेहरे की सूजन कम करने में मदद करता है और स्किन को फ्रेश बनाए रखता है.
5.गाजर और संतरे का सलाद
विटामिन-C से भरपूर इस सलाद को बनाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर में संतरे के टुकड़े, थोड़ी किशमिश और कद्दू के बीज मिला लें. यह सलाद शरीर को हाइड्रेट रखता है जिसकी वजह से स्किन ग्लो करती है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




