लाइफस्टाइल

अगर आपके घर में भी चूहों ने जमा लिया डेरा, तो इन टिप्स की मदद से आसानी से पा सकते हैं इस समस्या से निजात

Rat Killing Tips: घर में चूहों का बढ़ना मतलब आपके हर एक चीज को नुकसान पहुंचाना. चूहे रसोई में रखे सामान को खराब तो करते ही हैं साथ ही ये आपके जरूरी कागजात, कपड़े, सोफे और पर्दे कुतर डालते हैं. ऐसे समय में चूहे का पिंजरा भी काम नहीं करता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी आपके पास कई ऑप्शन हैं, जिसमें आप घरेलु नुस्खों को आजमाकर इन्हें घर से आसानी से भगा सकते हैं. चूहे आपके घर में कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं इतना ही नहीं इसकी वजह से घर में बीमारियां भी फैलती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने घर से चूहे को बिना मारे आसानी से भगा सकते है.

फॉलो करें ये टिप्स

अगर आपके घर में चूहे ने डेरा जमा लिया है और आप उन्हें अपने घर से भगाना चाहते हैं तो उसके लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं. माना जाता है कि प्याज की खुशबू से चूहे तुरंत भाग जाते हैं. इसके लिए आप प्याज के टुकड़े काटकर घर के हर कोने में रख सकते हैं. ऐसा करने से चूहे भाग जाएंगे.

फिटकरी का करें इस्तेमाल

चूहे केवल गंदगी और बीमारियां ही नहीं फैलाते है बल्कि महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स जैसे कॉपी-किताब और कपड़े कुतर देते हैं. ऐसे में अगर आप इस परेशानी से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले आप फिटकरी को पानी में घोल लें और इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें. अब इस पानी को उन जगहों पर छिड़के जहां चूहे दिखते हैं. खासकर किचन और आपकी अलमारी के आसपास. फिटकरी के पानी से चूहे आपका घर छोड़कर भाग जाएंगे.

ये भी पढ़ें:युवाओं में तेजी से बढ़ रहीं न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स, इस तरह बन सकता है मौत का कारण, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

लहसुन

घर में जिस जगह पर चूहे आते हैं उस स्थान पर लहसुन की एक कली रख दें. माना जाता है कि लहसुन की गंध इतनी तेज होती है जिससे ऊबकर चूहे वहां आना बंद कर देते हैं.

रेड चिली पाउडर

लाल मिर्च का इस्तेमाल भी आप चूहों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप लाल मिर्च पाउडर को इसका घोल बनाकर घर में उन जगहों पर छिड़क सकते हैं जहां चूहे अक्सर आते जाते हो लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले अपने हाथों पर ग्लव्स और आंखों पर चश्मा जरूर पहन लें.

बिल्लियां

अगर आप बिल्ली पालने के शौकीन है तो आप परेशान न हो क्योंकि चूहे बिल्ली के डर से आपके घर में घुसने की हिम्मत भी करेंगे. बिल्ली जैसे ही चूहे को देखती है तो उस पर झपट पड़ती है और उसे खा जाती है. इसलिए जहां बिल्ली है वहां चूहो का आना मुश्किल है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago