लाइफस्टाइल

अगर आप भी कम करना चाहते हैं वजन तो आज से डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स, बेली फैट भी होगा कम

Weight Loss Diet: आजकल हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता है. जैसे ही आप वजन घटाने की सोचते हैं आपके दिमाग में सलाद, जूस और बेस्वाद खाने की तस्वीरें सामने आने लगती है. वजन घटाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन सही डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो किया जाए तो कुछ ही दिनों में वजन कम किया जा सकता है.

जब बात वजन घटाने की आती है तो ज्यादातर लोग जिम और प्रोटीन पाउडर का सहारा लेते हैं. लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की फाइबर से भरपूर कुछ फूड्स डाइट में शामिल करने से आपके शरीर पर जमे चर्बी को तुरंत पिघला देता है. ऐसे में आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

फल का करें सेवन

आजकल हर कोई खराब लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिन्दगी में अपने ऊपर ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है. अक्सर लोग जल्दबाजी में खाने के बजाय जूस पीकर निकल जाते हैं. फल में जूस के मुकाबले ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है इसलिए जूस के बजाय फल का सेवन करना आपके शरीर के लिए अच्छा माना जाता है.

स्टार्च वाली सब्जियों का करें सेवन

आज के समय में लोगों के लिए वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में बिना स्टार्च वाली सब्जियों का सेवन करें तो इससे आपका वजन कम हो सकता है. जैसे ब्रोकली, पालक, गाजर और स्प्राउट्स का सेवन करें.


ये भी पढ़ें: Summer Skincare Tips: गर्मियों में जरूर करें ये 3 काम, मिलेगी चमकती और खूबसूरत त्वचा


साबुत अनाज

अगर आप समय रहते अपना वजन कम करना चाहते हैं तो साबुत अनाज आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. ये आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है जैसे कि ओट्स, जौ और वीट ब्रेड आदि. साबुत अनाज में फाइबर और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि वजन को कम करने में मदद करते हैं.

फलियों को डाइट में करें शामिल

आप अपनी डाइट में फलियों को भी शामिल कर सकते हैं. जैसे बीन्स, चने और दाल में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जिसकी वजह से बार-बार भूख नहीं लगती है. इसका सेवन करने से शरीर में ताकत आती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है.

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स का सेवन करने से भी आप बैली फैट को कम करने में कामयाब हो सकते हैं. इसमें अलसी के बीज, बादाम, चिया सीड्स और कद्दू के बीज शामिल है. इन सब में सिर्फ फाइबर ही नहीं बल्कि अधिक मात्रा में हेल्दी फैट और प्रोटीन भी पाया जाता है जो कि आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

22 minutes ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

39 minutes ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

47 minutes ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

1 hour ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

1 hour ago