सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
UP Politics: लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) खासी उत्साहित दिख रही है. कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली सपा ने यूपी की कई अहम सीटों को अपने नाम कर भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई है तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी के सभी सांसद और उम्मीदवार मौजूद रहेंगे.
तो वहीं बैठक से पहले पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है और इसके साथ ही नारा लिखा है ‘सबके श्री अखिलेश, अयोध्या के अवधेश.’ बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल है. हिंदुत्व का प्रतीक बनी अयोध्या में सपा क दलित उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की है. तो वहीं पूरे यूपी में सपा ने 37 सीटें हासिल की है. सबसे बड़ी बात की पूर्वांचल की उन सीटों पर भी सपा ने कब्जा कर लिया है, जिस पर भाजपा थी.
ये भी पढ़ें-PM Swearing in Ceremony: कल से दिल्ली में दो दिन के लिए नो फ्लाइंग जोन, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में 293 सीटों के साथ एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है. हालांकि ये गठबंधन की सरकार है तो वहीं इंडिया गठबंधन ने इस बार 234 सीटें हासिल कर भाजपा को उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तगड़ा झटका दिया है. उत्तर प्रदेश में भाजपा मात्र 33 सीटें ही जीत सकी है तो वहीं विपक्षी दल सपा 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. तो वहीं पिछली बार सीटों के लिहाज से राज्य में दूसरा स्थान हासिल करने वाली बसपा का इस बार खाता भी नहीं खुला.
बता दें कि वाराणसी से पीएम मोदी ने जीत हासिल की तो वहीं आजमगढ़ में भी भाजपा के मुंह से इस बार सपा ने सीट छीन ली और यहां पर धर्मेद्र यादव ने जीत हासिल की. हालांकि भदोही में भाजपा प्रत्याशी डा. विनोद बिंद ने जीत हासिल की तो वहीं गाजीपुर में सपा के अफजाल अंसारी को जीत मिली है. मिर्जापुर से अपना दल-एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. तो वहीं चंदौली में सपा के वीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है. जौनपुर से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा जीते. मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज को जीत मिली. बलिया से सपा के सनातन पांडेय ने जीत हासिल की. लालगंज में सपा के दरोगा प्रसाद सरोज जीते. राबर्ट्सगंज में सपा के छोटेलाल खरवार जीते हैं, सलेमपुर में भी सपा के रमाशंकर राजभर जीते और घोसी सीट पर भी सपा प्रत्याशी राजीव राय ने जीत हासिल की.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…
Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…