लाइफस्टाइल

बेजान और सुस्त स्किन से हैं बेहद परेशान, तो जरूर ट्राई करें ये नुस्खें

Beauty Tips: चमकदार चेहरा और हेल्दी स्किन हर व्यक्ति की चाहत होती है. हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, बेदाग और नरिश रहे. कुछ लोग इस प्रकार की त्वचा के लिए कई अलग-अलग प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद त्वचा फिर से सुस्त, बेजान और डैमेज दिखने लगती है. ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा के लिए नेचुरल चमक चाहते हैं तो आपको कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए जिससे कुछ ही समय में आपकी त्वचा सोने जैसी चमक उठेगी. आइए हम आपको बताते हैं कुछ ग्लोइंग स्किन के टिप्स…

शहद के साथ गुलाब जल (Beauty Tips)

ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपने डेली रूटीन में शहद का इस्तेमाल करें. शहद के साथ गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा में काफी निखार आएगा. अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए रोजाना नहाने से 10 मिनट पहले शहद और गुलाब जल का मिश्रण लगाएं, फिर पानी से अपना चेहरा धो लें. याद रखें कि नहाने के बाद आपको अपने चेहरे पर साबुन नहीं लगाना चाहिए. कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे पर चमक नजर आने लगेगी.

यह भी पढ़ें : इस साल गर्मी में किसी ठंडी जगह जानें का बना रहे हैं प्लान तो महाराष्ट्र की ये जगहें हैं बजट फ्रेंडली, एक बार जाने पर दोबारा करेगा मन

टमाटर के साथ चीनी (Beauty Tips)

टमाटर आपकी डल स्किन में इंस्टेंट निखार ला सकता है. टमाटर के साथ चीनी का रोजाना एक हफ्ते तक इस्तेमाल करने से स्किन टेक्सचर में हो रहे बदलाव को आप महसूस कर पाएंगी. टमाटर का एक छोटा टुकड़ा लेकर चीनी के साथ चेहरे पर हल्के हाथों से रब करें, फिर इसे 10-15 मिनट तक लगाकर रखें. फिर नॉर्मल पानी से धो लें.

हल्दी के साथ बेसन (Beauty Tips)

हल्दी को लगाने से चेहरे पर अलग ही ग्लो आ जाता है. हल्दी के साथ बेसन लगाने से टेन भी कम हो जाता है और स्किन कोमल नजर आती है. इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें. फिर सूखने पर चेहरा धो लें. हफ्ते में दो बार हल्दी और बेसन का मिश्रण अपने चेहरे पर लगाएं.

Uma Sharma

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

33 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago