मनोरंजन

जल्द रिलीज होगा परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म का नया गाना, सामने आया टीजर Video

Amar Singh Chamkila: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के निर्माताओं ने बीते शुक्रवार को इसके दूसरे गाने ‘नरम कालजा ‘ का टीजर जारी किया. जी हां महिला दिवस के अवसर पर सारेगामा इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर गाने का टीज़र वीडियो शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘नरम कालजा, गरम तबियत। चमकीला के सबसे बड़े फैंस के लिए एक गाना- हैप्पी महिला दिवस! नरम कालजा – जल्द ही आ रहा है! अमरसिंह चमकीला ऑन नेटफ्लिक्स.’

टीजर वीडियो पर यूजर्स ने किए जमकर कमैंट्स (Amar Singh Chamkila)

वहीं बात करें गाने के टीजर वीडियो कि तो उसमें कई सारी महिलाएं पंजाबी पोशाक पहने जश्न मनाते हुए और नाचते और गाते हुए अपने समय का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें चमकीला का किरदार निभा रहे दिलजीत दोसांझ और परिणित भी नैरा आ रही हैं. गाने की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है. जैसे ही गाने का टीजर रिलीज हुआ, फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत बड़ा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कातिया करूं वाइब्स. एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कतिया करूं की चचेरी बहन.

यह भी पढ़ें : अजय देवगन-आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की हुई बंपर ओपनिंग, पहले दिन तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कितना रहा कलेक्शन

वहीं आपको बता दें कि इस गाने को अलका याग्निक, ऋचा शर्मा, याशिका सिक्का और पूजा तिवारी ने गाया है, संगीत उस्ताद एआर रहमान ने दिया है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं. वहीं इससे पहले हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रैक ‘इश्क मिटाए’ भी रिलीज किया था, जो लोगों काफी पसंद आया. ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Uma Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

4 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago