लाइफस्टाइल

Side Effects Of Rusk: चाय के साथ आप भी खाते है रस्क तो हो जाएं सावधान, होते हैं ये नुकसान…

Health Tips: भारत में टी टाइम स्‍नैक काफी पॉपुलर है. यहां चाय के साथ रस्‍क न लिए तो चाय पीने का मजा नहीं आता. कुछ लोग तो सिर्फ टोस्‍ट के कारण ही चाय पीते हैं. आपको बता दें कि टोस्‍ट एक कुरकुरा डबल बेक्‍ड ब्रेड होता है, जो खाने में काफी स्‍वादिष्‍ट और क्रंची लगता है. पर क्‍या आप जानते हैं कि हेल्‍दी और लो कैलोरी माने जाने वाले टोस्‍ट या रस्‍क आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. टोस्‍ट शुगर, ट्रांस फैट और एडिटिव्स से भरपूर है, जो धीरे-धीरे हमारी मेटाबॉलिक हेल्‍थ को खराब करते हैं.

चाय के साथ रस्क खाने के नुकसान

दिल की सेहत के लिए चाय के साथ टोस्ट खाना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि, इसमें कई रोगों का जोखिम है.

आंतो को पहुंचाता है नुकसान

अगर आप नियमित चाय के साथ टोस्ट का सेवन करते हैं तो इससे आंत में छाले की समस्या हो सकती है. यह पेट गैस, खराब पाचन और अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है.

ये भी पढ़ें:Ananya Pandey: आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया वेडिंग प्लान

ब्रेड भी हानिकारक

रस्क की ही तरह अगर आप चाय के साथ ब्रेड भी खाते हैं तो इसके भी कई नुकसान हैं. जैसे व्हाइट ब्रेड, अत्यधिक प्रोसेस्ड आटा से बनाए जाते हैं. माना जाता है कि बहुत अधिक सफेद ब्रेड का सेवन मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है. अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड चीजों के सेवन से शरीर की सूजन प्रतिक्रिया बढ़ सकती है जिससे कि आंतों के माइक्रोबायोम की दिक्कतों के बढ़ने का भी खतरा रहता है.

इस तरह के नाश्ते से बढ़ सकता है मोटापा-शुगर लेवल

अगर आप अक्सर रस्क-ब्रेड या मैदे से बनी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे सबसे बड़ा दुष्प्रभाव वजन बढ़ने की समस्या के रूप में देखा जाता है. आहार के पाचन के दौरान इन चीजों से तेजी से शरीर में ग्लूकोज का स्तर भी बढ़ने लगता है जोकि डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदेह हो सकता है. इसलिए हमेशा स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ते का ही चयन करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago