मनोरंजन

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: ‘सत्यप्रेम की कथा’ की सॉलिड ओपनिंग, जानें कार्तिक-कियारा की मूवी ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अभिनीत फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) को रिलीज के बाद पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है. क्रिटिक्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाओं के बीच पहले दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाए की है. कलेक्शन से जुड़ी यह जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने साझा की है.

म्यूजिक, रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता समीर विद्वांस ने किया है. समीर को 2019 मराठी ड्रामा ‘आनंदी गोपाल’ के लिए खूब वाहवाही मिली थी. साजिद नाडियाडवाला और ‘नमाह पिक्चर्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म गुरुवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

पहले दिन कमाए 9.25 करोड़

फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने और फिल्म वितरकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता की वजह से इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के मुकाबले रिलीज के पहले दिन काफी अधिक कमाई की. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘सत्यप्रेम की कथा’ में एक बार फिर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ नजर आ रहे हैं. इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ में साथ काम किया था. मूवी में गजराज राव, सुप्रीया पाठक और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं.

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha Twitter Review: दर्शकों को भा गई कियारा-कार्तिक की “सत्यप्रेम की कथा”, बोले- ‘ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म’

सोशल मीडिया पर मिला पॉजिटिव रेस्पॉन्स

सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है. कहानी और स्क्रीनप्ले में यह फिल्म दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद तो नहीं आई लेकिन कियारा और आर्यन की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई है. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “यह एक बहुत ही शानदार मूवी है. दोनों की केमिस्ट्री गजब की है. मूवी देखकर मजा आ गया.” इस फिल्म में कियारा के लुक ने भी तारीफ बटोरी है. एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. यूजर ने इस फिल्म के लिए डायरेक्टर समीर विध्वंस को सैल्यूट किया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago