Brain Eating Amoeba: केरल में एक बार फिर ब्रेन ईटिंग अमीबा के मामले सामने आए हैं. इस साल अब तक राज्य में लगभग 69 लोग इस खतरनाक इन्फेक्शन की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई है. ब्रेन ईटिंग अमीबा सुनने में जितना डरावना लगता है, असल में यह उतना ही जानलेवा और खतरनाक है. इसलिए इस बारे में जागरूक रहना बेहद जरूरी है.
ब्रेन ईटिंग अमीबा का वैज्ञानिक नाम Naegleria fowleri है. यह मुख्य रूप से गर्म और मीठे पानी में पाया जाता है, जैसे झीलें, नदियाँ, गर्म पानी वाले झरने और कभी-कभी स्विमिंग पूल भी. गर्मी के मौसम में यह तेजी से पनपता है.
यह अमीबा प्राइमरी एमीबिक मेनिन्जोएन्सेफलाइटिस (PAM) नामक ब्रेन इन्फेक्शन का कारण बनता है. इसे ब्रेन ईटिंग कहा जाता है क्योंकि यह दिमाग के टिश्यूज को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है. एक बार यह शरीर में प्रवेश कर गया, तो स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है.
इस इन्फेक्शन के लक्षण आमतौर पर पानी के संपर्क में आने के 1 से 9 दिनों के भीतर दिखने लगते हैं. शुरुआत में यह वायरल बुखार या मेनिन्जाइटिस जैसे लक्षण दिखा सकता है, इसलिए शुरुआती पहचान मुश्किल हो सकती है.
पहले 5 दिन के लक्षण:
5वें दिन के बाद गंभीर लक्षण:
ध्यान रहे, यह संक्रमण तेजी से बढ़ता है और आम तौर पर लक्षण शुरू होने के 1 से 18 दिनों के भीतर मृत्यु का कारण बन सकता है. अगर किसी को तेज बुखार और सिरदर्द है और हाल ही में गर्म, मीठे पानी में तैराकी की है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Kitchen Vastu Tips: रसोई में न रखें ये चीजें, वरना घर में बढ़ सकती हैं नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष
चूंकि इस इन्फेक्शन का इलाज मुश्किल है, इसलिए बचाव ही सबसे सुरक्षित तरीका है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…