Main Door Vastu Tips
Main Door Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार (Main Door) केवल आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी और शुभ ऊर्जा इसी मार्ग से घर में प्रवेश करती हैं. ऐसे में यदि मुख्य द्वार के आसपास कुछ अशुभ या अव्यवस्थित वस्तुएं रखी जाएं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने और आर्थिक परेशानियां आने की संभावना बताई जाती है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किन 5 चीजों को घर के मेन गेट के पास रखने से बचना चाहिए.
वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के सामने या ठीक बगल में कूड़ेदान रखना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है और घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है. इसलिए प्रवेश द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है.
कई लोग मेन गेट पर पुराने या बिखरे हुए जूते-चप्पल छोड़ देते हैं. वास्तु के अनुसार यह अव्यवस्था और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. यदि जूते रखना आवश्यक हो, तो उन्हें व्यवस्थित रैक में रखें और मुख्य द्वार के ठीक सामने न रखें.
घर के प्रवेश द्वार पर लगे सूखे पौधे या मुरझाए गमले शुभ नहीं माने जाते। वास्तु मान्यता के अनुसार ये ठहराव और निराशा का प्रतीक हो सकते हैं। यदि पौधे सूख जाएं, तो उन्हें हटाकर नए और हरे-भरे पौधे लगाना बेहतर माना जाता है.
टूटी हुई नेम प्लेट, फटा हुआ डोर मैट, खराब घंटी टूटा हुआ सजावटी सामान मुख्य द्वार की सुंदरता और सकारात्मकता को प्रभावित कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसी वस्तुओं को समय-समय पर बदल देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कौन हैं वो मुस्लिम भक्त जिसकी मजार पर आज भी रुकती है भगवान जगन्नाथ की यात्रा? जानिए पूरी कहानी
मुख्य द्वार के आसपास अंधेरा रहना भी वास्तु में शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि रोशनी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसलिए शाम के समय मुख्य द्वार पर पर्याप्त प्रकाश और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
वास्तु मान्यताओं के अनुसार मुख्य द्वार पर स्वस्तिक, शुभ-लाभ, बंदनवार या हरे-भरे पौधे लगाना शुभ माना जाता है. साथ ही दरवाजे और आसपास की जगह को साफ रखना तथा समय-समय पर दीपक जलाएंं. घर के मेन गेट पर सुंदर- सुंदर लाइट्स लगाएं.
भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…