Bharat Express DD Free Dish

सावन में 4 सोमवार का चमत्कार, इस तारीख को पूजा करने से पूरी होगी हर मनोकामना, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan 2026: सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से होगी लेकिन असली रहस्य पहले सोमवार में छिपा है. जानें कौन सा मुहूर्त सबसे शुभ है और किन तिथियों पर सावन सोमवार पड़ेंगे.

Sawan 2026: सावन का महीना इस बार 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. हिंदू पंचांग का यह पांचवां महीना होता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से जुलाई और अगस्त के बीच आता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे बेहद पवित्र माना जाता है.

सावन सोमवार की विशेषता

इस महीने में आने वाले हर सोमवार को खास महत्व दिया जाता है. श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते हैं. मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पीकर भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा की थी. उस समय देवताओं ने उनके कंठ की तपन शांत करने के लिए जल चढ़ाया था. तभी से सावन में शिवजी का जलाभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई.

पहला सोमवार कब पड़ेगा

द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को है. इस दिन उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक कार्यों और शिव साधना के लिए बेहद शुभ माना गया है.

पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:19 से 05:01 तक रहेगा. वहीं प्रातः सन्ध्या का समय सुबह 04:40 से 05:44 तक होगा. इन समयों को पूजा और शिव साधना के लिए उत्तम माना गया है.

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  • व्रत का संकल्प लेकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं.
  • दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें और अंत में शुद्ध जल अर्पित करें.
  • शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाकर बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत और सफेद फूल चढ़ाएं.
  • ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें, शिव चालीसा पढ़ें और अंत में कपूर से आरती करें.
  • महादेव को ऋतु फल या सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

कितने सोमवार पड़ेंगे?

उत्तर भारत में इस साल सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे.

  1. पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
  2. दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
  3. तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
  4. चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026

ये भी पढ़ें-सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब और गूंजने लगे ‘हरे कृष्णा’ के जयकारे, इस पड़ोसी मुल्क से आया हैरान करने वाला वीडियो

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है. इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करेंगे. पहला सोमवार 3 अगस्त को है, जो विशेष योग और नक्षत्रों के कारण और भी शुभ माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read