लाइफस्टाइल

गर्मी में छाछ को बनाएं अपने डाइट का हिस्सा, तनाव रहेगा दूर, जानें इसके जबरदस्त फायदे

Buttermilk Health Benefits: छाछ न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत और सौंदर्य के लिए भी वरदान है. गर्मियों में शरीर को ठंडक देने से लेकर तनाव कम करने तक, छाछ के अनगिनत फायदे हैं. ऐसे में आइए, आसान भाषा में जानते हैं कि कैसे छाछ आपकी सेहत और खूबसूरती को निखार सकती है.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

छाछ पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है, भुने हुए जीरे के साथ इसका सेवन करने से पेट की गर्मी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. यह शरीर में तरलता बनाए रखता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है. गर्मियों में रोजाना एक गिलास छाछ पीने से पेट हल्का और तरोताजा रहता है.

वजन कम करने में करें मदद

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो छाछ में सेंधा नमक डालकर पीना शुरू करें. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है. उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए गिलोय का चूर्ण छाछ के साथ लेना फायदेमंद है. इसके अलावा, सुबह-शाम पतली लस्सी या छाछ पीने से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है.

हिचकी से मिले छुटकारा

बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो एक चम्मच सौंठ छाछ में मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है. अगर जी मचल रहा हो या उल्टी की शिकायत हो, तो छाछ में थोड़ा जायफल घिसकर मिलाएं और पी लें। यह पेट को शांत करता है और राहत देता है.

ये भी पढ़ें: तीन रात बिना सोए रहने से बढ़ सकता है हृदय रोग का खतरा, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

झुर्रियां कम करने में फायदेमंद

छाछ सिर्फ सेहत ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी कमाल की है. छाछ में आटा मिलाकर बनाया गया लेप चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा चमकदार बनती है. मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए गुलाब की जड़ को छाछ में पीसकर चेहरे पर लगाएं. इसके अलावा, बासी छाछ से सप्ताह में दो बार बाल धोने से बालों का झड़ना कम होता है और वे मजबूत बनते हैं.

तनाव करें कम

अत्यधिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए छाछ एक प्राकृतिक उपाय है. यह दिमाग को ठंडा रखता है और मानसिक शांति देता है. अगर शरीर के किसी हिस्से में जलन हो, तो छाछ लगाने से तुरंत राहत मिलती है. खुजली की समस्या हो, तो अमलतास के पत्तों को छाछ में पीसकर लगाएं और कुछ देर बाद नहा लें. इससे खुजली पूरी तरह खत्म हो सकती है.

बूस्टर ड्रिंक की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल

आयुष मंत्रालय ने एक रेसिपी के जरिए छाछ की उपयोगिता बताई थी. इसका नाम है खलम. खलम को औषधीय छाछ कहते हैं जिसे एनर्जी बूस्टर ड्रिंक की तरह पिया जा सकता है. इसे पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है.

सर्दी-जुकाम के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञों अनुसार, इसके सेवन से आपके शरीर के तमाम सेल्स और मांसपेशियों को एनर्जी मिलती है और फिर वेट लॉस में तेजी आती है. यह इम्यूनिटी बूस्टर फूड है जिसे पीने से आपको इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होगी. इसमें हींग, जीरा, अदरक का पेस्ट पड़ता है जो स्वाद में जबरदस्त और सेहत के लिए परफेक्ट बन जाता है. मंत्रालय के मुताबिक, छाछ उन लोगों को नहीं लेना चाहिए जो लैक्टोज टॉलरेंट नहीं होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

22 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

31 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

38 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

46 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

51 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago