Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तीन रात बिना सोए रहने से बढ़ सकता है हृदय रोग का खतरा, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Health Tips: आज के समय में हर कोई तनावग्रस्त है. इस कारण लोगों को नींद नहीं आती है. नींद पूरी न होने से दिल पर असर पड़ सकता है. एक अध्यन के अनुसार लगातार तीन रात न सोने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

Health Tips

Health Tips: आजकल भी भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं. काम का बोझ हो या पैसों की टेंशन दर कोई किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहता है. जब आप तनाव में होते हैं तो सबसे पहले आपकी नींद पर असर पड़ता है. एक नये अध्ययन के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति लगातार तीन रातों तक ठीक से नहीं सोता है, तो उसे दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है.

अधेड़ उम्र के लोगों पर दिया गया ध्यान (Health Tips)

एक स्टडी के अनुसार पाया गया कि जब नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) बढ़ जाती है. यही सूजन दिल की बीमारियों की वजह बन सकती है. इस अध्ययन के प्रमुख डॉक्टर जोनाथन सेडरनेस ने बताया कि अब तक किए गए ज्यादातर शोधों में अधेड़ उम्र के लोगों पर ध्यान दिया गया है, जिनमें पहले से ही दिल की बीमारी का जोखिम होता है. लेकिन इस बार जब बिल्कुल स्वस्थ और युवा लोगों को कुछ रातों तक ठीक से नहीं सोने दिया गया, तब भी उनके शरीर में वही बदलाव दिखे। इसका मतलब है कि जीवन के शुरुआती दिनों में ही हृदय संबंधी स्वास्थ्य के लिए नींद के महत्व पर जोर देना जरूरी है.

ऐसे पूरी हो सकती है रिसर्च

इस शोध में 16 जवान और स्वस्थ पुरुषों को शामिल किया गया. इन सबका वजन सामान्य था और नींद की आदतें भी ठीक थीं. सभी को दो बार एक नींद प्रयोगशाला में रखा गया- एक बार उन्हें तीन रातों तक अच्छी नींद लेने दी गई, और दूसरी बार हर रात सिर्फ़ 4 घंटे की नींद दी गई. दोनों बार खाने और गतिविधियों को भी नियंत्रित रखा गया.

ये भी पढ़ें: नारियल तेल समेत इन चीजों से पाएं फटी एड़ियों से राहत, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा (Health Tips)

हर सुबह और शाम, उनके खून के नमूने लिए गए- खासकर 30 मिनट की तेज कसरत के बाद. वैज्ञानिकों ने खून में लगभग 90 तरह के प्रोटीन की मात्रा मापी. जब नींद पूरी नहीं हुई थी, तब कई ऐसे प्रोटीन की मात्रा बढ़ी जो शरीर में सूजन और दिल की बीमारियों से जुड़े होते हैं. शोधकर्ताओं ने कहा कि इनमें से कई प्रोटीन पहले से ही हार्ट फेल होने और धमनियों में रुकावट जैसी बीमारियों से जोड़े जा चुके हैं.

शोध में ये भी देखने को मिला

शोध में यह भी देखा गया कि व्यायाम करने के बाद शरीर की प्रतिक्रिया थोड़ी बदली, अगर व्यक्ति ने कम नींद ली थी. लेकिन अच्छी बात यह रही कि कुछ अच्छे प्रभाव वाले प्रोटीन भी बढ़े. चाहे व्यक्ति ने अच्छी नींद ली हो या नहीं. यानी कम नींद के बावजूद कसरत के कुछ फायदे फिर भी मिलते हैं. हालांकि, वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि जब कम नींद के साथ व्यायाम किया जाता है, तो यह दिल की मांसपेशियों पर थोड़ा ज्यादा असर डाल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital