लाइफस्टाइल

Night Skin Care: रात में सोने से पहले चेहरे पर 5 मिनट इस तेल से करें मसाज, दमक उठेगी स्‍किन

Night Skin Care: ग्लोइंग स्किन के लिए लड़कियां न जाने कितने ही महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, इसके बाद भी चेहरे पर वो निखार नहीं आता. वहीं रात को सोने से पहले अगर आप ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती हैं तो आपकी स्‍किन को बाद में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है. ऐसे में अच्‍छा होगा कि आप घर पर उपलब्‍ध कुछ सामग्रियों का इस्‍तेमाल करें. अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो आज हम आपको बताएंगे, एक ऐसे तेल के बारे में जिसे लगाने से सभी तरह की स्किन प्रॉबलम्स दूर हो सकती हैं. आइए जाने रात में बादाम तेल लगाने के फायदे-

बादाम तेल के गुण

इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-E, A, D, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को कई समस्याओं से दूर रखते हैं.

मुँहासों से छुटकारा

बादाम के तेल से रोज रात को 5 मिनट चेहरे पर मालिश करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की रंगत में निखार लाने में मदद कर सकता है. वहीं मुंहासों के कारण होने वाली डल और दागदार स्किन को भी ठीक करने में लाभदायी हो सकता है.

ग्लोइंग स्किन

क्या आप जानते हैं कि रोजाना बादाम के तेल का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन की नेचुरल सुंदरता और चमक में सुधार ला सकते हैं? विटामिन ई के गुणों के कारण त्वचा जवां दिखाई देती है. इसके अलावा बादाम के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को रेशम जैसा कोमल बनाने में भी मदद करते हैं.

सनबर्न को कम करता है

क्योंकि बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए यह स्किन को यूवी रेज से होने वाले डैमेज से बचा सकता है और सनबर्न को रोक सकता है या उलट सकता है.

स्किन को मॉइस्चराइज करें

विटामिन ई से भरपूर, बादाम का तेल एक हल्का, तेजी से एबसॉर्ब होने वाला और स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है और ड्राईनेस और जलन से राहत देता है.

ड्राई स्किन का इलाज

अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई है, तो रोजाना रात को इस तेल से मसाज करके सोने से आपके चेहरे पर कमाल का निखार नजर आने लगेगा.

कैसे लगाएं बादाम तेल

सोने से पहले चेहरे को धो लें. इसके बाद 3-4 बूंद बादाम का तेल लगाकर चेहरे की अच्छे से मसाज करें. सुबह फेस को पानी से साफ कर लें.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

14 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

17 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

27 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

27 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

43 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

57 minutes ago