लाइफस्टाइल

फ्रीजर में रखा सब कुछ सही नहीं होता, जानें समय रहते क्या रखें और क्या नहीं?

नई दिल्ली: फ्रीजर एक ऐसा उपकरण है, जो हमारे लिए खाद्य संरक्षण का सबसे कारगर साधन है. हालांकि, यह भी सच है कि यह कोई जादूई उपकरण नहीं है. कुछ चीज़ों को यह बेहतर तरीके से संरक्षित करता है, लेकिन लंबे समय तक फ्रीजर में रखना कई समस्याओं को जन्म दे सकता है.

फ्रिज कभी लक्ज़री हुआ करता था, लेकिन आज यह हर घर की ज़रूरत बन चुका है. छोटे से बड़े घरों में यह अनिवार्य हिस्सा है. इसमें रात का बचा खाना, मसाले और फ्रीजर में आइसक्रीम, फ्रोजन मटर या नॉन-वेज आइटम्स रखना आम बात है. हालांकि, अक्सर फ्रीजर को कबाड़ रखने की जगह भी बना दिया जाता है. पेंट्री या फ्रिज में जगह न मिलने पर जो भी सामान होता है, उसे फ्रीजर में ठूंस दिया जाता है. अगर आपका भी ऐसा ही हाल है, तो यह सही समय है फ्रीजर की सफाई करने और अनावश्यक चीज़ों को अलविदा कहने का.

कुक्ड फूड के लिए सावधानी

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, पका हुआ खाना यदि 2 घंटे से अधिक समय तक बाहर रह जाए, तो उसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने पर बैक्टीरिया और माइक्रोब्स पनपने लगते हैं. फ्रोजन स्नैक्स जैसे पकोड़े, चीज़ बाइट्स और स्माइलिस आजकल काफी लोकप्रिय हैं, खासतौर पर नौकरीपेशा मांओं के लिए. लेकिन इनका नियमित सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

यदि आपने मांस या सब्जियों को डीफ्रॉस्ट कर फिर से फ्रीजर में रख दिया है, तो यह गलत आदत है. हर बार भोजन को बाहर निकालकर पिघलाना और दोबारा जमाने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. पिघलने के दौरान बैक्टीरिया को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि फ्रीजर में ही चीज़ों को डिफ्रॉस्ट करें और समय रहते इस्तेमाल करें. ध्यान दें कि भोजन को दो घंटे से अधिक समय तक बाहर न रखें.

लंबे समय तक फ्रोजन भोजन से बचें

सर्दियों में मटर या अन्य चीजें खरीदकर सालभर तक रखने की आदत आम है. लेकिन USDA की खाद्य सुरक्षा और निरीक्षण सेवा के अनुसार, फ्रोजन भोजन को तीन से चार महीनों के भीतर खा लेना चाहिए. इसके बाद उनकी गुणवत्ता गिरने लगती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि छह महीने से अधिक समय तक फ्रीजर में रखी चीज़ों को फेंक देना चाहिए.

फ्रीजर बर्न की पहचान

यदि भोजन के ऊपर क्रिस्टल जैसा कुछ जमा हुआ दिखे, तो समझ जाएं कि वह खाने योग्य नहीं रहा. इसे “फ्रीजर बर्नड फूड” कहते हैं. हालांकि, यह पूरी तरह खराब नहीं होता, लेकिन इसका स्वाद खराब हो जाता है.

आइस क्यूब्स भी बदलती हैं क्वालिटी

फ्रीजर में रखी आइस क्यूब्स का आकार नहीं बदलता, लेकिन इनमें अजीब सी गंध आने लगती है. इसलिए इन्हें भी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती, वैसे ही फ्रीजर में रखा हर खाद्य पदार्थ हमेशा सुरक्षित नहीं होता. फ्रीजर खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का बेहतरीन तरीका है, लेकिन यह गुणवत्ता को कम कर सकता है. अगली बार जब फ्रीजर में कुछ रखें, तो उसकी समय सीमा और ताज़गी का ध्यान ज़रूर रखें.

ये भी पढ़ें: Andropause In Men: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी होती हैं शारीरिक दिक्कतें, जानें क्या होता है ‘एंड्रोपॉज’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

5 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

11 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

16 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

30 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

43 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

47 minutes ago