लाइफस्टाइल

Oil For Face: इन तेलों से रोजाना चेहरे पर करें मसाज, नहीं पड़ेगी फेशियल की जरूरत

Oil For Skin: सर्दियों में लोग स्किन केयर और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है. इसलिए रोजाना कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इस मौसम में स्किन ड्राई होने लगती है. ऐसे में हर रोज चेहरे पर मसाज करना बहुत जरूरी है, इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से आपकी स्किन ग्लो और हेल्दी नजर आती है. साथ ही झुर्रियां और फाइन-लाइंस कम हो सकती हैं. रात में कई लोग अपने चेहरे की तरह-तरह के ऑयल से मसाज करते हैं. इन ऑयल में नारियल तेल भी शामिल है. नारियल तेल एक ऐसा तेल है, जो आपकी ब्यूटी को इन्हैंस कर सकता है. साथ ही स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करके आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रख सकता है.

1. नारियल का तेल (Coconut Oil for Face)

त्वचा को मॉयश्चराइज करने, त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल तेल का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है. नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लमेटेरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. आप अपने चेहरे की सफाई करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे चेहरे पर जमा सारा प्रदूषण, गदंगी और धूल आसानी से रिमूव हो जाती है. नारियल के तेल से चेहरे की मालिश करने से त्वचा में नमी भी बनी रहती है. साथ ही मुहांसों, दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है. नारियल का तेल चेहरे की जलन, रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है. इसलिए चेहरे को साफ करने के लिए नारियल तेल बेस्ट हो सकता है.

2. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil for Face)

टी ट्री ऑयल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है. आप चाहें तो चेहरे पर भी टी ट्री ऑयल लगा सकते हैं. टी ट्री ऑयल से चेहरे की मालिश करने पर आपकी त्वचा में निखार आने लगेगा. टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये त्वचा की कई समस्याओं दूर करने में मदद कर सकते हैं. रोजाना टी ट्री ऑयल से चेहरे की मालिश करने से मुहांसों से छुटकारा मिल सकता है. इसके अलावा यह मुहांसों के निशान, दाग-धब्बों को भी दूर करने में असरदार होता है. अगर आपकी त्वचा पर पिगमेंटेशन, एक्जिमा आदि है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस तेल को लगाएं.

3. कैमोमाइल ऑयल (Chamomile Oil for Face)

जिस तरह शरीर को आराम देने के लिए कैमोमाइल चाय फायदेमंद होती है. उसी तरह त्वचा को शांत करने के लिए कैमोमाइल ऑयल का उपयोग किया जा सकता है. कैमोमाइल त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है. कैमोमाइल तेल से चेहरे की मालिश करने से रेडनेस दूर होती है, साथ ही त्वचा की जलन या इरिटेशन में भी आराम मिलता है. कैमोमाइल ऑयल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रोजेसिया में असरदार हो सकते हैं. इसके लिए आप अपनी उंगुलियों पर कैमोमाइल तेल की कुछ बूंदें रखें. इससे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. अगर कोई एलर्जी है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इस तेल को चेहरे पर लगाने से बचें.

4. ऑलिव ऑयल (Olive Oil for Face)

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर स्किन केयर तक किया जा सकता है. ऑलिव ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. साथ ही यह त्वचा की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है. चेहरे को साफ करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का यूज कर सकते हैं. अगर आपकी ड्राय स्किन है, तो ऑलिव ऑलिव काफी लाभकारी हो सकता है. ऑलिव ऑयल से चेहरे की मालिश करने से, त्वचा पर लगी सारी गंदगी, धूल और मिट्टी निकल जाती है. साथ ही त्वचा फ्रेश, कूल और मुलायम नजर आती है.

Oil for Face Massage in Hindi: चेहरे को साफ करने के लिए आप टी ट्री ऑयल, कैमोमाइल ऑयल, ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आप रात को ऑफिस से आकर चेहरे की मसाज कर सकते हैं. फिर 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें और नाइट क्रीम से मॉयश्चराइज कर लें.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago