खेल

IPL 2024 Auction: इन Uncapped खिलाड़ियों पर रहेगी सभी टीमों की नजर, नीलामी में बरसेगा पैसा

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आज इसके लिए दुबई में मिनी ऑक्शन होने वाला है. जिन पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजर होने वाली है. इस मिनी ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. इस लिस्ट में 214 भारतीय खिलाड़ी हैं वहीं 119 विदेशी प्लेयर हैं. लेकिन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर दिया जा रहा है. बता दें कि इस 333 खिलाड़ियों में से 111 कैप्ड और 215  अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में 23 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

वहीं इस 23 खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है जो अब एक बड़े मौके का इंतजार कर रहे हैं. चलिए अब आपको उन अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन पर इस बार पैसों की बारिश हो सकती है. उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखी गई है. लेकिन उससे पहले आपको बताते है कि अनकैप्ड खिलाड़ी किसे कहते हैं. दरअसल जिस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए एक भी नेशनल मैच नहीं खेला हो, उसे अनकैप्ड खिलाड़ी कहा जाता है.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

सबसे पहले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शुभम दुबे का नाम आता है. इस खिलाड़ी ने बतौर फिनिशर अपनी छाप छोड़ रखी है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से IPL स्काउट्स को प्रभावित किया है. इसके अलावा वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल दिखा चुके हैं.

वहीं मिनी ऑक्शन में झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र पर भी सभी टीमों की नजरें होने वाली हैं. उन्होंने हाल ही विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में 37 गेंदों में नाबाद 67 रनों की पारी खेली थी और टीम को मैच जीता दिया था.

शायद आपने मुशीर खान का नाम न सुना हो. लेकिन इन्होंने मुंबई फर्स्ट क्लास और बेहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है. मुशीर को अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर 19 विश्व कप के लिए भारतीय में चुना गया है.

महाराष्ट्र के स्टार बल्लेबाज अर्शीन कुलकर्णी बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. वो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. साथ ही तेज गेंदबाजी भी करते हैं. फिलहाल वो भारतीय टीम के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे हैं और अगले साल के शुरूआत में वो अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे.

वहीं समीर रिजवी भी इस लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं हैं. इन पर भी सभी टीमों की नजरें रहने वाली हैं. समीर ने यूपी टी-20 लीग में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने की कामयाबी हासिल की है. इसके अलावा इन्होंने दो शतक भी लगाए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

14 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

15 minutes ago

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

28 minutes ago

सरदार पटेल की बेटी नहीं, अपनी अलग पहचान रखने वाली सेनानी थीं मणिबेन पटेल; जानिए उनके संघर्ष और देशसेवा की अनसुनी कहानी

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…

42 minutes ago