लाइफस्टाइल

Remove Dark Circle: अब मिलेगा डार्क सर्कल से छुटकारा! आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Remove Dark Circle Tips: आज के समय में किसी को भी आंखों के डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है. वहीं ये सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी समस्या है. इसके कई कारण हैं, जैसे टेंशन, नींद की कमी, पानी का कम पीना, हार्मोनल बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल जैसी समस्याएं शामिल हैं. डार्क सर्कल हटाने के लिए महिलाएं कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनको कोई बेनिफिट नहीं मिलता.  ऐसे में नैचरल तरीक़े से हम डार्क सर्कल को हटा सकते हैं. अगर आप डार्क सर्कल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं.

खीरा (Remove Dark Circle Tips)

डार्क सर्कल को अगर आप कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में खीरा को शामिल कर लें. खीरा खाने से डार्क सर्कल की समस्या कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगी. हालांकि आप खीरे का रस निकालकर सोने से पहले आंखों के नीचे लगा सकता हैं. खीरे में मौजूद तत्व को आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे डार्क सर्कल की समस्या दूर हो जाती है.

यह भी पढ़ें : Leg Pain: आपके भी पैरों में होता है दर्द? जानें कारण और लक्षण

हरे पत्तेदार सब्जी (Remove Dark Circle Tips)

डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जी को शामिल कर सकते हैं जैसे की पत्ता गोभी, फूल गोभी, पालक, मेथी, आदि. हरे पत्तेदार सब्जी खाने से आपके डार्क सर्कल दूर हो सकते हैं.

टमाटर और नींबू (Remove Dark Circle Tips)

टमाटर न केवल डार्क सर्कल को कम करता है बल्कि स्किन को मुलायम और चमकदार भी बनाता है. एक चम्मच टमाटर का रस लें, उसमें एक चम्मच नींबू मिलाएं और फिर इस घोल को अपने आंखों पर लगाएं. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें. इसे दिन में कम से कम दो बार करें, आपके डार्क सर्कल कम हो जाएंगे.

Uma Sharma

Recent Posts

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

21 minutes ago

राणा कपूर की पत्नी बिंदू कपूर को NCLAT से झटका, चार कंपनियों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का आदेश बरकरार

यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर को एनसीएलएटी से बड़ा झटका…

43 minutes ago

तमिलनाडु निजी स्कूल मान्यता घोटाले मामले में पूर्व मंत्री अनबिल महेश को नहीं मिली राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

तमिलनाडु के बहुचर्चित स्कूल मान्यता घोटाले में बंद पूर्व मंत्री अनबिल महेश की जमानत याचिका…

49 minutes ago