खेल

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

India vs England: राजकोट टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. उन्होंने 122 गेंदों में 5 छक्के और 8 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 10 गेंदों में दस रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए थे. मार्क वुड ने उन्हे चलता किया था. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने पहली पारी की भरपाई पूरी तक दी. इसके साथ ही यशस्वी ने इस टेस्ट सीरीज में अपने 400 रन पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तो संभलकर बल्लेबाजी की और फिर सेट होने के बाद अपना बल्ला खोला. जिसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज और कप्तान दोनों परेशान नजर आए. यशस्वी ने 80 गेंदों का सामना करते हुए पहला अपना अर्धशतक पूरा किया. 5 चौके और 2 छक्के की मदद से यशस्वी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. फिफ्टी जड़ने के बाद जायसवाल ने तेज गति से रन बनाना शुरू किया और 122 गेंदों में 5 छ्क्के और 9 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया. मार्क वुड की गेंद पर उन्होंने चौका जड़कर शतक ठोक डाला.

दूसरे शतक की ओर जायसवाल

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो यह उनके करियर का तीसरा शतक साबित हुआ. जबकि, भारत की धरती पर क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में यह उनका दूसरा शतक था. राजकोट के मैदान पर जायसवाल ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में शतकीय पारी खेली. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पार शतकीय पारी खेली है. शतक जड़ने के बाद वह रिटार्यड हट होकर वापस चले गए. दूसरे दिन जायसवाल पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए और वह दूसरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के सामने नहीं चलता जो रूट का बल्ला, अब तक 21 पारियों में इतनी बार किया है आउट

IND vs ENG: टीम इंडिया के खिलाफ बेन डकेट ने रचा इतिहास, 24 साल किसी खिलाड़ी ने पहली बार किया ये कारनामा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago