लाइफस्टाइल

बालों के लिए बेहद जरूरी है चावल का पानी, जानें इसे कैसे बनाएं और क्या हैं इसे लगाने के फायदे?

Rice Water For Hair: बालों का झड़ना अब महिलाओं में आम बात हो गई है. इसे ध्यान में रखते हुए, कई हेयर केयर ब्रांड इस समस्या का समाधान करने का दावा करते हैं. लेकिन इसका समाधान आपकी अपनी रसोई में ही है. जी हां, हम चावल का बात कर रहे हैं. चावल का पानी बालों के विकास को बढ़ावा देता है, लेकिन कई लोग इसके चमत्कारी गुणों से अनजान हैं. इसलिए, कुछ लोग नहीं जानते कि इसका सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाए. आइए हम आपको बताते हैं इसे घर पर कैसे तैयार करें.

चावल का पानी बनाने का तरीका (Rice Water For Hair)

चावल का पानी बनाने के कई तरीके हैं. पहला तरीका है कि आप चावल उबालकर इस पानी को बनाएं. इसके लिए आधा कप चावल लें. उसमें दो ग्लास पानी मिला लें. अब इस चावल को पकाएं और पक जाने के बाद चावल छानकर बचा हुआ पानी किसी बर्तन में डाल लें. आप चाहें तो थोड़ा ज्यादा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दूसरा तरीका चावल को भिगोकर चावल का पानी तैयार करना. इसके लिए एक कप चावल को अच्छे से धोकर, इसमें दो-तीन ग्लास पानी डालें और भिगोने के लिए रख दें. अब आधे घंटे बाद चावल को छानकर पानी को अलग कर लें.

चावल का पानी इस्तेमाल करने का तरीका

चावल के पानी को आप सिर धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे टोनर की तरह सिर पर छिड़क कर आधे घंटे रखकर बाल धो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : लिस्टेरिन कूल मिंट माउथवॉश से हो सकता है कैंसर का खतरा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

चावल के पानी के फायदे (Rice Water For Hair)

1. इसमें ईनोसिटोल होता है, जो एक कार्बोहाइड्रेट है. यह डैमेज बालों की मरम्मत करने में मदद करता है और फिर बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है.
2. चावल के पानी में विटामिन बी और ई होता है, जो बालों को पोषण देता है.
3. चावल के पानी का पीएच स्तर बालों के पीएच स्तर के समान होता है, जिससे बालों को झड़ने और टूटने उसे बचाने में मदद मिलती है.
4. यह आपके सिर की त्वचा को आराम पहुंचाता है और सूजन को कम करता है. यह बालों की रूसी को भी कम करता है.

Uma Sharma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago