लाइफस्टाइल

आखिर क्यों समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है स्किन? एक्सपर्ट ने बताए वो लाइफस्टाइल हैबिट्स जो बढ़ा रही हैं एजिंग के संकेत

Healthy lifestyle for skin: कम उम्र का दिखना सिर्फ बाहरी देखभाल पर निर्भर नहीं करता, बल्कि आपकी डाइट और लाइफस्टाइल का भी इसमें बड़ा योगदान होता है. देर रात तक स्क्रीन यूज करना, गलत खान-पान, पानी की कमी और स्किन केयर में लापरवाही जैसी आदतें समय से पहले एजिंग के संकेत ला सकती हैं. अगर आप लंबे समय तक यंग और फ्रेश दिखना चाहती हैं, तो इन गलतियों से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.

स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं

अक्सर हम अपनी सहेलियों को देखकर कहते हैं कि वे अपनी उम्र से कम लग रही हैं, और मन ही मन यह भी चाहते हैं कि कोई हमें देखकर भी ऐसा ही कहे. लेकिन इसके लिए सिर्फ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स (Skin care Products)पर निर्भर रहना काफी नहीं है. डाइट और रोजमर्रा की आदतें भी हमारी स्किन की उम्र तय करती हैं. डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, सही लाइफस्टाइल अपनाकर ही लंबे समय तक यंग लुक बनाए रखा जा सकता है.

सबसे पहले, देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन का इस्तेमाल करने की आदत को बदलना जरूरी है. इससे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, जो स्किन की रिपेयर और हेल्थ के लिए जरूरी होता है.

क्या है स्किन एजिंग का बड़ा कारण?

स्किन और बालों को जरूरत से ज्यादा धोना भी नुकसान पहुंचा सकता है. इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है, जिससे ड्रायनेस और झुर्रियों (Wrinkles) की समस्या बढ़ सकती है. वहीं, मेकअप हटाए बिना सो जाना भी एक बड़ी गलती है, क्योंकि इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और रात में स्किन सही तरीके से रिपेयर नहीं कर पाती.

धूप में बिना सनस्क्रीन या किसी प्रोटेक्शन के ज्यादा समय बिताना भी स्किन एजिंग का बड़ा कारण है. इससे कोलेजन का स्तर घटता है और स्किन में सूजन बढ़ती है. इसके अलावा, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स, जंक फूड, समोसा, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड आइटम्स का ज्यादा सेवन शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन बढ़ाता है, जिससे स्किन डल और झुर्रियों वाली दिखने लगती है. पानी की कमी भी स्किन हेल्थ को प्रभावित करती है

यह भी पढ़े: धर्मांतरण, यौन शोषण और जबरन मांस खिलाने के आरोप तक…नासिक TCS पर क्यों लगा ‘कॉरपोरेट जिहाद’ का काला दाग?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

12 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

13 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

16 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

33 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

46 minutes ago