लाइफस्टाइल

सर्दियों में अपने भोजन में ये चीज भी शामिल कर लीजिए, मुट्ठीभर रोज खाएंगे तो मजबूत होंगी हड्डियां, जोड़ों में दर्द नहीं होगा

Sesame Seeds Benefits: गड़बड़ भोजन और अनियमित दिनचर्या शरीर को धीरे-धीरे बीमार बना देती है. ऐसे में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं. जोड़ों में दर्द, पीठ दर्द और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, लेकिन प्रकृति ने इसका सरल समाधान दिया है तिल. तिल के छोटे-छोटे बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं.

सर्दियों में तिल का सेवन जरूर करें

ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और कमजोरी से बचाते हैं. रोजाना थोड़ा तिल खाना हड्डियों और जोड़ों की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय तिल के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालता है. तिल को कैल्शियम से भरपूर हड्डियों का भरोसेमंद साथी बताता है. सर्दियों में तिल का सेवन न सिर्फ शरीर को गर्म रखता है, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाता है.

कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस

तिल के बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स से भरपूर होते हैं. ये तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, जबकि मैग्नीशियम और फॉस्फोरस उनकी संरचना को बेहतर करते हैं. बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) की समस्या आम है, खासकर महिलाओं में. तिल का नियमित सेवन इस जोखिम को कम करता है.

इसके अलावा, तिल जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को नियंत्रित करते हैं. अर्थराइटिस या जोड़ों की जकड़न वाले लोगों के लिए तिल फायदेमंद साबित होता है.

रोजाना 1-2 चम्मच तिल खाएं

आयुष मंत्रालय के अनुसार, रोजाना 1-2 चम्मच तिल खाने से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं. तिल को आहार में शामिल करना आसान है. इसे भूनकर खाया जा सकता है, सलाद में डाला जा सकता है या तिल के लड्डू बनाकर सेवन किया जा सकता है. सर्दियों में तिल-गुड़ के लड्डू तो पारंपरिक रूप से लोकप्रिय हैं.

काले या सफेद तिल दोनों ही फायदेमंद हैं, हालांकि अधिक मात्रा में सेवन से बचें, क्योंकि तिल में कैलोरी भी ज्यादा होती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि संतुलित आहार, व्यायाम और तिल जैसे पोषक तत्वों का सेवन मिलकर हड्डियों को जीवनभर मजबूत रख सकता है.

Tinda सब्जी के अद्भुत फायदे: सेहत, पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

11 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

9 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago