लाइफस्टाइल

आटा गूंथते समय मिलाएं बर्फ के टुकड़े, ट्विस्ट देख खुद हो जाएंगे हैरान, घंटों तक मुलायम रहेंगी रोटियां

How To Make Super Soft Roti With Ice: गर्मियों में आटा गूंथना और उससे रोटियां बनाना कई लोगों के लिए सबसे भारी काम होता है. वहीं कई बार ऑफिस जाने वाली महिलाओं के पास इतना समय भी नहीं होता कि वह बार-बार आटा गूथें और रोटियां बनाएं. गर्मियों में अक्सर दिक्कत आती है आटा गूंथने के बाद अगर थोड़ी देर के लिए छोड़ दिया जाए तो वह काला पड़ जाता है.इतना ही नहीं, इसे आटे की रोटियां भी अच्छी नहीं बनती. लेकिन आज हम आपको आटा गूंथने का एक ऐसा आईडिया बताने जा रहे हैं जिसके बाद यकीनन आप इसी तरीके से आटा गूंथेंगी. आइए जानते हैं इसके बारे में.

गुंथे हुए आटे को काला पड़ने से कैसे बचाएं?

जब भी आटा गूंथने की बात आती है तो आपको अक्सर सलाह दी जाती हैं कि आटे को गुनगुने या गर्म पानी से गूंथना चाहिए, इससे आटा मुलायम रहता है, लेकिन आज हम आपको कुछ अलग बताने जा रहे हैं जिससे आपका गुंथा हुआ आटा काला न पड़े. जब भी आपको आटा स्टोर करके रखना हो या आप चाहें कि आटा आपको ज्यादा देर तक रखा रहे और काला न पड़े तो आप आटे को गूंथने वाले पानी में बर्फ के टुकड़े डाल दें.

जब आप बेहद ठंडे और चिल्ड पानी से आटा गूंथेंगी तो वह काला नहीं पड़ेगा. इसके पीछे की वजह ये है कि ठंडे पानी से आटा गूंथने पर आटे में फर्मेंटेशन प्रोसेस काफी स्लो हो जाता है. इससे आटा जल्दी न काला पड़ता है और न ही उसमें खटास आती है. आप चाहे तो आटे को एक एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकती है.

ये भी पढ़ें:अगर आप भी है ‘आम’ के शौकीन तो हो जाएं सावधान! खाने से पहले पढ़ लें FSSAI की ये चेतावनी

बर्फ के टुकड़ों से कैसे गूंथे आटा?

अगर आप रोटियां मुलायम और सॉफ्ट बनाना चाहती है तो इसके लिए आप सबसे पहले बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक कटोरी पानी में मिलाकर अलग कर लें. फिर जब पानी एकदम ठंडा हो जाए तो इससे आटा गूंथे. ध्यान रहे रोटी सॉफ्ट और फूली फूली बनानी है तो आटा ज्यादा गीला न गूंथे. बर्फ के पानी से आटा गूंथने के बाद ये न सिर्फ सॉफ्ट बनेंगे बल्कि अच्छे से फूल भी जाएंगे और आपकी रोटी काली भी नहीं पड़ेगी.

लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका

रोज सुबह-सुबह आटा गूंथना तो आफत का काम लगता है ऐसे में अगर आपको ऑफिस जाने की जल्दी है, तो ऐसे में आपको अगर आटा एक बार गूंथ कर फ्रिज में स्टोर करके रखना है, तो उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं. बहुत ज्यादा नहीं बस कुछ बूंदें तेल की लगाकर उसकी ऊपरी परत को अच्छे से पॉलिश कर दें. इसके बाद किसी एयर टाइट डिब्बे में इसे बंद कर फ्रिज में रख दें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

48 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago