लाइफस्टाइल

स्वस्थ और फिट रहने के लिए सुबह-सुबह अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, होगा बेहतरीन फायदा

Morning Diet: आमतौर पर लोग गलत खान-पान अपनाते हैं और कई बीमारियों का कारण बनते हैं. बहुत से लोगों को यह भी नहीं पता होता है कि कौन सा भोजन उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और कौन सा हानिकारक भोजन है. खराब लाइफस्टाइल के कारण व्यक्ति की औसत जीवन प्रत्याशा भी घटकर मात्र 60 वर्ष रह गई है. हालांकि, हमारे नैचर ने हमें कई ऐसे कई पोषक तत्व प्रदान किए हैं, जो हमें स्वस्थ रहने में मदद करते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कौन-से सुपर फूड खाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं.

पपीता (Morning Diet)

पपीते के साथ दिन की शुरुआत करना काफी फायदेमंद होता है. यह बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के लिए काफी अच्छी चीज है, जो शरीर को एनर्जी के लिए इससे फाइबर और फ्रक्टोस भरपूर मात्रा में मिलता है. सुबह खाली पेट पपीता खाने के बाद 45 मिनट तक ब्रेकफास्ट न करें. यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. इससे कब्ज में भी राहत मिलती है.

भीगे हुए बादाम

अगर आप किसी तरह की एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खानी चाहिए, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है.  हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सुबह के समय फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चिया सीड्स खाने से भी शरीर को काफी फायदा पहुंचता है.

यह भी पढ़ें : सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है ओकरा का पानी, इन 4 गंभीर बीमारियों से मिलता है छुटकारा

फ्रेश वेजिटेबल जूस

अपने दिन की शुरुआत गाजर, चुकंदर या हरी सब्जियों से करें. ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा के लिए बहुत अच्छी होता है. अगर इसमें थोड़ा सा नींबू भी शामिल कर लें, तो शरीर को विटामिन सी मिल जाएगा. आप चाहें तो आंवला या एलोवेरा का जूस भी पी सकते हैं. ये हमारी त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.

खजूर और फल (Morning Diet)

अगर आप सुबह ढेर सारी एनर्जी पाना चाहते हैं तो खाली पेट पानी के साथ दो खजूर का सेवन करें. इससे आपकी बॉडी को इंसटैंट एनर्जी मिलती है. इसके अलावा आप सुबह खाली पेट केला, सेब या पपीता जैसे फलों का भी सेवन कर सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

19 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

29 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

38 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

46 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

48 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

54 minutes ago