उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: भगदड़ में 121 लोगों मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 12 जुलाई को सुनवाई; जानें याचिका में क्या की गई मांग

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बीते 2 जुलाई को भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद हुई हुई भगदड़ में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस मामले की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 12 जुलाई को सुनवाई करेगा.

याचिका में ये की गई है मांग

इस याचिका में हाथरस भगदड़ मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में 5 सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच की मांग की गई है. साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए सभी राज्यों को दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गई है. मामले में यूपी की योगी सरकार से स्टेट्स रिपोर्ट की भी मांग की गई है.

याचिका में कहा गया है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और ऐसे आयोजनों के लिए गाइडलाइंस बनाई जाए.


ये भी पढ़ें- Hathras Stampede: SIT रिपोर्ट में बाबा सूरजपाल को क्लीन चिट? कहीं नहीं किया गया जिक्र; आयोजक और अधिकारी जिम्मेदार, अब नोटिस की तैयारी


इलाहाबाद हाईकोर्ट में लेटर पिटीशन

इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी अधिवक्ता अरुण भंसाली की ओर से एक लेटर पिटीशन दायर किया गया है. इसमें घटना की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की गई है, लेकिन हाईकोर्ट में अभी तक इस पर सुनवाई नहीं हो सकी है.

मालूम हो कि इस मामले में मुख्य आरोपी कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस उसे रिमांड में लेने का विचार बना रही है. पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था.

फिलहाल पुलिस अब सत्संग के लिए इकठ्ठा किए गए फंड की भी जांच करने में जुट गई है. इसके अलावा ये भी जांच की जा रही है कि इस कार्यक्रम के लिए संसाधन किसी राजनीतिक पार्टी से पोषित तो नहीं किए जा गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago