लाइफस्टाइल

विंटर में वेडिंग, नो टेंशन…कूल मौसम में भी आप लगेंगी हॉट

सर्दियां का मौसम आ चुका है और साथ ही आ चुका है वेडिंग का सीजन. शादी में हर किसी की तमन्ना होती है कि वो दूसरों से बेहतर लगे, लेकिन सर्दियों में ये थोड़ा मुश्किल टास्क लगता है, दरअसल शादी एक ऐसा इवेंट होता है, जिसमें पारपंरिक कपड़ों को ही हर कोई तरजीह देना पसंद करता है. ऐसे में थोड़ी सी समझदारी से और नुस्खों को अपनाकर आप शादी में पहनने वाली अपनी ड्रेस को गर्म और स्टाइलिश रख सकती हैं.

सही फैब्रिक का चयन

सर्दियों में शादी की पोशाक बनाने के लिए ऐसे फैब्रिक का इस्तेमाल करें जो सर्दी से बचाएं, सिल्क, वेलवेट, ऊन और मखमल इसमें सबसे बढ़िया च्वॉइस है. इन कपड़ों से बने लहंगे और साड़ी आपको परफेक्ट लुक देने के साथ-साथ सर्दी से भी बचाएगी.

रंगों से मिलेगा नया लुक

कपड़ों का चयन करते वक्त रंग भी बहुत ज्यादा अहमयित रखते हैं. शादी जैसे समारोह में आप कुछ रंगों के कपड़े परंपरा के मुताबिक पहने ही नहीं सकते हैं. वहीं कुछ कलर ऐसे होते हैं जो सिर्फ गर्मियों में पहने जा सकते हैं. ऐसे में सर्दियों के फंक्शन के लिए गहरे रंग के कपड़ों का चयन सबसे बेस्ट है. दरअसल गहरे रंग के कपड़े सर्दी से बचाने के साथ-साथ आपकी खुबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं.

डिजाइन का रखें ख्याल

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण प्वाइंट डिजाइन होता है. गर्मी और बाकी मौसम की तरह सर्दियों में हर डिजाइन के कपड़े नहीं पहने जा सकते. ऐसे में साड़ी और लहंगे के ब्लाउज के डिजाइन का सलेक्शन ऐसा करें जो आपको सर्दी से बचाने के साथ आपकी पर्सनैल्टी को और निखारकर पेश करें. इसके लिए आप ब्लाउज को फुल या लॉन्ग स्लीव का बनवा सकती हैं. वहीं कॉलर और टर्टलेनेक के साथ वुलन का ब्लाउज भी बेस्ट ऑप्शन है.

जैकेट है बेहतर ऑप्शन

अपने ड्रेस को ज्यादा ट्रेंडी और स्टाइलिश बनाने के लिए आप उसपर फुल और शॉर्ट जैसे आपको पसंद हो जैकेट कैरी कर सकती हैं. साथ ही कैप वाला ब्लाउज जो ना के बराबर चलन में है, भी आप पहन सकती है. ये आपके लुक को डिफरेंट बनाने के साथ-साथ आपके फैशन को स्टेब्लिश करता दिखाई देगा.

स्टॉल और शॉल देंगे ग्रेसफुल लुक

स्टॉल और शॉल को भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं. ड्रेस के मुताबिक स्टॉल और शॉल को कैरी करें. ये आपको सर्दी से बचने के साथ-साथ आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा. शर्त बस इतनी है कि आप इसे कैरी कैसे करती हैं. स्टॉल और शॉल का चयन करना जितना अहम है उतना ही इसे कैरी करने का तरीका इम्प्रोर्टेंट है. तभी आप चार्मिंग और ग्रेसफुल दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें- अगर सर्दियों में शरीर को अंदर से रखना चाहते हैं गर्म तो घर पर अपनाएं ये देसी तरीके, बने रहेंगे स्वस्थ

पैरों को ना करें अनदेखा

ड्रेस के बाद बारी आती है पांवों की. पैरों के लिए जूतियां या ऐसे सैंडल लें जो आपको सर्दी से बचाएं साथ ही आपके लुक में चार चांद लगाएं. पैरों में यदि खुले सैंडल पहनेंगी तो ये आपको सर्दी से नहीं बचा पाएगा और आप ठंड में ठिठुरती नजर आ सकती हैं. ऐसे में पांवों को बिलकुल अनदेखा ना करें इनके कम्फर्ट का भी उतना ही ख्याल रखें जितना ड्रेस और मेकअप का. तभी आप विंटर सीजन की शादी का बेहतरीन लुत्फ उठा पाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस

रेनू शिरीष शर्मा

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

25 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

27 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

59 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago