Weight Loss Tip: फिटनेस इंफ्लूएंसर हेले ने 3 साल की मेहनत से अपना वजन 116 किलो से घटाकर 69 किलो कर लिया. उन्होंने बताया कि इस 47 किलो वेट लॉस के पीछे रोजाना 30-45 मिनट वॉक, पर्याप्त पानी, रोजाना 100 ग्राम प्रोटीन, सुबह स्क्रीन-फ्री टाइम और डाइट में फाइबर युक्त सब्जियों को शामिल करने जैसी 5 मुख्य आदतें थीं.
वजन घटाने की शुरुआत अक्सर बड़े-बड़े वादों और कई चुनौतियों के साथ होती है, लेकिन मंजिल तक केवल वही पहुंच पाता है जो धैर्य, नियमित मेहनत और सही आदतों को अपनाता है. इसका एक शानदार उदाहरण फिटनेस इंफ्लूएंसर हेले (Hayleigh) हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर कर हजारों लोगों को प्रेरित किया है. हेले ने महज 3 साल के भीतर 116 किलो से 69 किलो तक का सफर तय करते हुए अपना वजन लगभग 47 किलो कम किया है.
वजन घटाने की शुरुआत अक्सर बड़े-बड़े वादों और कई चुनौतियों के साथ होती है, लेकिन मंजिल तक केवल वही पहुंच पाता है जो धैर्य, नियमित मेहनत और सही आदतों को अपनाता है. इसका एक शानदार उदाहरण फिटनेस इंफ्लूएंसर हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर कर हजारों लोगों को प्रेरित किया है. हेले ने महज तीन साल के भीतर 116 किलो से 69 किलो तक का सफर तय करते हुए अपना वजन लगभग 47 किलो कम किया है.
इंफ्लूएंसर ने खुलासा किया कि इस बड़े बदलाव के लिए उन्होंने किसी मुश्किल डाइट के बजाय अपने दैनिक जीवन में पांच मुख्य और बेहद आसान आदतों को शामिल किया. सबसे पहले उन्होंने रोजाना 30 से 45 मिनट टहलना शुरू किया, जो कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ मानसिक तनाव को भी कम करता है. इसके अलावा भरपूर पानी और रोजाना एक गिलास इलेक्ट्रोलाइट्स लेने से उनकी बेवजह की क्रेविंग्स पर लगाम लगी और शरीर में एनर्जी का स्तर ऊंचा बना रहा.
अपनी खुराक में रोजाना कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन शामिल करने से उन्हें लंबे समय तक पेट भरा महसूस हुआ और मसल्स मजबूत हुईं. सुबह उठने के बाद वर्कआउट या मेडिटेशन करना और शुरुआती 30 मिनट तक मोबाइल फोन से पूरी तरह दूरी बनाए रखना उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ. अंत में, अपनी डाइट में तीन तरह की फाइबर युक्त सब्जियां शामिल करने से उनका पाचन तंत्र दुरुस्त रहा और वजन घटाने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई.
यह भी पढ़ें-कामवाली दीदी की कर दो छुट्टी! झाड़ू-पोछा करने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानें हेल्थ बेनिफिट्स
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…