Health News Explainer: अमूमन ज्यादातर घरों में झाड़ू-पोछा करने को एक बेहद थकाऊ, उबाऊ या फिर कामवाली दीदी के भरोसे छोड़ा जाने वाला बेकार काम माना जाता है. लेकिन अगर आप भी सफाई के इस काम को समय की बर्बादी समझते हैं, तो थोड़ा रुक जाइए. स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों और फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स का मानना है कि घर में रोजाना झाड़ू-पोछा लगाना किसी भी महंगे जिम में वर्कआउट करने से कम नहीं है.
झाड़ू लगाते वक्त थोड़ा झुकने या बैठने की पोजीशन और पोछा लगाते समय पंजों, पैरों और हाथों पर पड़ने वाला जोर पूरे शरीर के लिए एक प्राकृतिक और कड़क एक्सरसाइज का काम करता है, जिसके शरीर को अनगिनत जादुई फायदे मिलते हैं.
बैक पेन से मिलेगी राहत(Benefits of Sweeping and Mopping)
अगर लगातार चेयर पर बैठे-बैठे आपकी कमर या पीठ में हल्का दर्द बना रहता है, तो झाड़ू लगाना इसके लिए रामबाण दवा साबित हो सकता है. झाड़ू लगाते वक्त जब शरीर आगे की तरफ झुकता है, तो रीढ़ की हड्डी और बैक मसल्स की बढ़िया स्ट्रेचिंग हो जाती है. वहीं दूसरी तरफ, जब आप बैठकर पारंपरिक तरीके से पोछा लगाते हैं, तो पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है.
इससे न केवल पेट की बढ़ी हुई चर्बी तेजी से घटती है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान भी डॉक्टर महिलाओं को इसी स्टाइल में बैठने की सलाह देते हैं ताकि पेल्विक और सर्विक्स एरिया मजबूत हो सके.
मोटापे से छुटकारा
आजकल हर दूसरे इंसान के लिए गले की फांस बन चुके मोटापे से निजात पाने में झाड़ू-पोछा सबसे सस्ता और असरदार (Benefits of Sweeping and Mopping) तरीका है. विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप रोजाना 1 घंटा मन लगाकर घर में झाड़ू-पोछा करते हैं, तो आपकी करीब 238 कैलोरी बर्न होती है.
शरीर जितनी ज्यादा कैलोरी बर्न करेगा, वजन उतनी ही तेजी से कम होगा. इसके अलावा, बैठकर पोछा लगाने से हिप्स और काल्फ यानी पिंडलियों की जकड़ी हुई मसल्स रिलैक्स होती हैं, जिससे लोअर बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और टोनिंग में गजब का सुधार आता है.
तनाव और गुस्से पर लगेगा ब्रेक
शारीरिक मजबूती के अलावा झाड़ू-पोछा मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी किसी थेरेपी से कम नहीं है. सुबह-सुबह घर की साफ-सफाई करने के बाद जब आसपास का माहौल चमकता है, तो उसे देखकर दिमाग शांत होता है और दिन भर का स्ट्रेस दूर भाग जाता है.
अगर कभी आपको तेज गुस्सा आ रहा हो, तो तुरंत झाड़ू-पोछा करना शुरू कर दें; इससे दिमाग का फोकस बदलता है और मन एकदम शांत हो जाता है. कुल मिलाकर, घर की सफाई के साथ-साथ यह काम आपकी सेहत को दुरुस्त रखने का सबसे पक्का और देसी फॉर्मूला है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

