Weight Loss Tips: उम्र बढ़ने के साथ वजन कम करना आसान नहीं होता. खासकर 40 की उम्र में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और हार्मोनल बदलाव तेजी से असर डालते हैं. इस वजह से शरीर की जिद्दी चर्बी आसानी से कम नहीं होती. कई लोग शॉर्टकट के तौर पर दवाइयों और सर्जरी का सहारा लेते हैं, लेकिन ये तरीका टिकाऊ और हेल्दी नहीं होता.
अमेरिका की फिटनेस इंफ्लुएंसर कैथी (Cathy) ने बिना किसी दवा या सर्जरी के 18 किलो वजन घटाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी जर्नी शेयर की और बताया कि यह सफर आसान नहीं था. लेकिन कुछ हेल्दी आदतों और कंसिस्टेंसी ने उन्हें फिट और हेल्दी बनाया.
कैथी ने अपनी फिटनेस रूटीन में वेट लिफ्टिंग को सबसे अहम बताया. वह हफ्ते में 3 से 5 दिन वेट उठाती थीं और हर बार अपनी प्रगति को ट्रैक करती थीं. उनका कहना है कि मसल्स बनाना हेल्दी और फिट रहने की कुंजी है.
कैथी का मानना है कि कार्ब्स, प्रोटीन और फैट, तीनों का सही संतुलन जरूरी है. प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करता है, कार्ब्स ऊर्जा देते हैं और फैट हार्मोन के लिए जरूरी हैं. इसलिए उन्होंने अपने खाने में इन तीनों का ध्यान रखा.
उनका कहना है कि डाइटिंग का मतलब लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदलना नहीं है. पार्टी या डिनर से बचने की बजाय उन्होंने स्मार्ट प्लानिंग की, ताकि मजा भी लिया और फिटनेस भी बनी रही.
ये भी पढ़ें: हल्दी में सेहत का खजाना, आयुर्वेद से जानें इसके चमत्कारी फायदे
कैथी रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद लेती थीं. बीच-बीच में आराम भी करती थीं. उनका मानना है कि पर्याप्त नींद और रेस्ट से शरीर को ताकत मिलती है और मसल्स रिकवर करते हैं.
उन्होंने बताया कि वजन घटाने के लिए पॉजिटिव माइंडसेट बहुत जरूरी है. शिकायत करने की बजाय उन्होंने अच्छी आदतों पर ध्यान दिया। इसी से उन्हें आत्मविश्वास और मोटिवेशन मिला.
कैथी का कहना है कि छोटे-छोटे लेकिन लगातार अपनाए गए कदम लंबे समय तक असर दिखाते हैं. यही कंसिस्टेंसी उन्हें पूरे साल हेल्दी और फिट रखती है. कैथी की कहानी इस बात का सबूत है कि 40 की उम्र के बाद भी फिट और हेल्दी रहना नामुमकिन नहीं. सही डाइट, वर्कआउट और पॉजिटिव माइंडसेट से बड़ी से बड़ी चुनौती को जीता जा सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…