Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

नो डाइट पिल्स, नो सर्जरी… 46 की उम्र में इस महिला ने घर पर रहकर घटाया 18 किलो वजन, फिटनेस जर्नी से सीखें 6 बड़े सीक्रेट

Weight loss Tips: 46 साल की महिला ने बिना दवा और सर्जरी के 18 किलो वजन कम किया. जानिए कैसे उन्होंने वेट लिफ्टिंग, हेल्दी डाइट, नींद और कंसिस्टेंसी से फिटनेस जर्नी पूरी की.

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: उम्र बढ़ने के साथ वजन कम करना आसान नहीं होता. खासकर 40 की उम्र में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और हार्मोनल बदलाव तेजी से असर डालते हैं. इस वजह से शरीर की जिद्दी चर्बी आसानी से कम नहीं होती. कई लोग शॉर्टकट के तौर पर दवाइयों और सर्जरी का सहारा लेते हैं, लेकिन ये तरीका टिकाऊ और हेल्दी नहीं होता.

46 साल की कैथी की फिटनेस जर्नी

अमेरिका की फिटनेस इंफ्लुएंसर कैथी (Cathy) ने बिना किसी दवा या सर्जरी के 18 किलो वजन घटाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी जर्नी शेयर की और बताया कि यह सफर आसान नहीं था. लेकिन कुछ हेल्दी आदतों और कंसिस्टेंसी ने उन्हें फिट और हेल्दी बनाया.

वेट लिफ्टिंग का बड़ा रोल

कैथी ने अपनी फिटनेस रूटीन में वेट लिफ्टिंग को सबसे अहम बताया. वह हफ्ते में 3 से 5 दिन वेट उठाती थीं और हर बार अपनी प्रगति को ट्रैक करती थीं. उनका कहना है कि मसल्स बनाना हेल्दी और फिट रहने की कुंजी है.

डाइट में बैलेंस जरूरी

कैथी का मानना है कि कार्ब्स, प्रोटीन और फैट, तीनों का सही संतुलन जरूरी है. प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करता है, कार्ब्स ऊर्जा देते हैं और फैट हार्मोन के लिए जरूरी हैं. इसलिए उन्होंने अपने खाने में इन तीनों का ध्यान रखा.

रियलिस्टिक प्लानिंग से मिली मदद

उनका कहना है कि डाइटिंग का मतलब लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदलना नहीं है. पार्टी या डिनर से बचने की बजाय उन्होंने स्मार्ट प्लानिंग की, ताकि मजा भी लिया और फिटनेस भी बनी रही.

ये भी पढ़ें: हल्दी में सेहत का खजाना, आयुर्वेद से जानें इसके चमत्कारी फायदे

नींद और आराम पर जोर

कैथी रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद लेती थीं. बीच-बीच में आराम भी करती थीं. उनका मानना है कि पर्याप्त नींद और रेस्ट से शरीर को ताकत मिलती है और मसल्स रिकवर करते हैं.

पॉजिटिव माइंडसेट

उन्होंने बताया कि वजन घटाने के लिए पॉजिटिव माइंडसेट बहुत जरूरी है. शिकायत करने की बजाय उन्होंने अच्छी आदतों पर ध्यान दिया। इसी से उन्हें आत्मविश्वास और मोटिवेशन मिला.

कंसिस्टेंसी ही सफलता की कुंजी

कैथी का कहना है कि छोटे-छोटे लेकिन लगातार अपनाए गए कदम लंबे समय तक असर दिखाते हैं. यही कंसिस्टेंसी उन्हें पूरे साल हेल्दी और फिट रखती है. कैथी की कहानी इस बात का सबूत है कि 40 की उम्र के बाद भी फिट और हेल्दी रहना नामुमकिन नहीं. सही डाइट, वर्कआउट और पॉजिटिव माइंडसेट से बड़ी से बड़ी चुनौती को जीता जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest