लाइफस्टाइल

WhatsApp Safety Tips: 16–18 साल के बच्चों के लिए जरूरी 7 नियम, पैरेंट्स जरूर सिखाएं ये डिजिटल आदतें

WhatsApp safety tips for teenagers: आज के डिजिटल दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का ऐप नहीं रहा, बल्कि यह बच्चों की पढ़ाई, दोस्तों से बातचीत और सोशल लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है. खासकर 16–18 साल की उम्र के किशोर तेजी से इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन बिना सही जानकारी के इसका इस्तेमाल कई बार जोखिम भी बढ़ा सकता है. इसलिए पैरेंट्स और टीचर्स को चाहिए कि बच्चों को WhatsApp के ये 7 जरूरी नियम जरूर सिखाएं.

1. अनजान नंबर से सावधान रहें

किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज, लिंक या कॉल पर भरोसा न करें. यह स्कैम या फ्रॉड हो सकता है.

2. पर्सनल जानकारी शेयर न करें

अपना मोबाइल नंबर, एड्रेस, स्कूल या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें. साथ ही ऐसी कोई भी जानकारी शेयर ना करें जिससे आपके डेली रुटीन का पता चले.

3. किसी भी लिंक पर बिना जांच क्लिक न करें

फर्जी लिंक से डेटा चोरी या फोन हैक होने का खतरा रहता है. हमेशा सोर्स चेक करें, उसके बाद क्लिक करें.

4. ग्रुप में सोच-समझकर जुड़ें

अनजान या संदिग्ध ग्रुप्स से दूर रहें, क्योंकि वहां गलत कंटेंट या अफवाहें फैल सकती हैं.

5. साइबर बुलिंग को नजरअंदाज न करें

अगर कोई परेशान करे या गलत मैसेज भेजे, तो तुरंत पैरेंट्स या टीचर को बताएं और ब्लॉक करें.

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद से जानें ‘ओवरथिंकिंग’ का असली कारण और समस्या का निवारण

6. प्राइवेसी सेटिंग्स ऑन रखें

प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और लास्ट सीन को सिर्फ कॉन्टैक्ट्स तक सीमित रखें. कोई भी पर्सनल तस्वीर भेजने से बचें.

7. रात में सीमित इस्तेमाल करें

पढ़ाई और नींद पर असर न पड़े, इसलिए देर रात तक WhatsApp चलाने से बचें। आज के समय में WhatsApp जितना उपयोगी है, उतना ही सतर्क रहना भी जरूरी है। सही डिजिटल आदतें बच्चों को न सिर्फ सुरक्षित बनाती हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार इंटरनेट यूजर भी बनाती हैं. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों से खुलकर बातचीत करें और उन्हें सही-गलत की पहचान सिखाएं. डिजिटल दुनिया में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

36 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

56 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago