लाइफस्टाइल

World Environment Day 2025: आज ही क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस, जानें इतिहास, उद्देश्य और थीम

World Environment Day 2025: देशभर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्‍य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है. हालांकि, औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रहा है. इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव हो रहा है. पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. आइए जानते हैं पर्यावरण दिवस मानने का उद्देश्य, इतिहास इस वर्ष की थीम…

क्या है पर्यावरण दिवस का इतिहास?

आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2025) मनाने की शुरुआत साल 1972 में हुई थी. 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया था, तब से हर साल इस दिन को पूरे विश्‍व में मनाया जाने लगा. स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान पर्यावरण दिवस के दिन सफाई अभियान चलाती हैं, वृक्षारोपण करती हैं. इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाती हैं.

जानिए उद्देश्य

दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते प्रकृति पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है. जिसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके.

पर्यावरण दिवस की थीम

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “End Plastic Pollution” है. यानी ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना’. पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे खतरनाक होता है. वर्तमान में प्लाइस्टिक का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है. प्लास्टिक ऐसा मटीरियल है जो कभी खत्म नहीं होता, जिसके कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है. ऐसे में इस साल की थीम प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए चुनी गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago