लाइफस्टाइल

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: त्योहारी सीजन में अगर आप भी बच्चों के लिए बड़े-बड़े सुपरमार्केट्स या चमचमाते मॉल्स से चॉकलेट, मिठाइयां और पैकेज्ड फूड खरीद रहे हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ाने के साथ-साथ आपको बेहद सतर्क करने वाली है. हैदराबाद के कूकटपल्ली स्थित लुलु मॉल (Lulu Mall, Kukatpally) से खरीदी गई मशहूर ‘किटकैट’ (KitKat) चॉकलेट के अंदर जिंदा कीड़े रेंगते मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और बड़े स्टोर्स के स्टोरेज मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

बच्चों के लिए खरीदी थी चॉकलेट (KitKat worms complaint Kukatpally)

त्योहारों की खुशियों के बीच एक परिवार ने अपने बच्चों के लिए कूकटपल्ली के लुलु मॉल से किटकैट चॉकलेट खरीदी थी. जब परिवार घर लौटा और बच्चों को देने के लिए पैकेट खोला गया, तो चॉकलेट की सतह पर जिंदा कीड़े रेंगते नजर आए. यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और वे दहशत में आ गए कि अगर अनजाने में बच्चों ने इसे खा लिया होता, तो उनकी सेहत पर क्या बीतती.

पीड़ित ग्राहक ने तुरंत इसकी शिकायत संबंधित कंपनी के उपभोक्ता हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है. इस घटना का खुलासा होते ही स्थानीय उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है और लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मॉल के फूड स्टोरेज की तत्काल जांच करने और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कंपनी और मॉल प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

चमक-दमक के पीछे लापरवाही (KitKat me nikle kide Lulu Mall)

अक्सर उपभोक्ता यह मानकर चलते हैं कि नामी मॉल्स और सुपरस्टोर्स में मिलने वाला सामान पूरी तरह सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाला होता है. लेकिन यह घटना साबित करती है कि बड़े मॉल भी खाद्य उत्पादों के सही रखरखाव और तापमान नियंत्रण में घोर लापरवाही बरतते हैं.

ये भी पढ़ें: रोजाना 200 करोड़ की चोट दे रहा है CJP प्रोटेस्ट, एक्शन के मूड में सुप्रीम कोर्ट; जानें अबतक के आंकड़े

चॉकलेट और डेयरी उत्पादों को एक निश्चित तापमान पर रखना जरूरी होता है. यदि एसी या चिलर यूनिट्स में उतार-चढ़ाव हो या पैकेजिंग में कोई बारीक छिद्र रह जाए, तो नमी और गर्मी के कारण उसमें कीड़े व फंगस पनपने लगते हैं.

उपभोक्ता क्या सावधानियां बरतें?

त्योहारी सीजन में मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले उत्पादों की भरमार हो जाती है. अपनी और अपने परिवार की सेहत की सुरक्षा के लिए इन बातों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखें.

  • 1. केवल एक्सपायरी डेट न देखें, सील की जांच करें
  • 2. खोलने के तुरंत बाद सीधे न खाएं
  • 3. बिल जरूर संभाल कर रखें

नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर शिकायत करें (Lulu Mall Kukatpally KitKat controversy)

अगर आपको किसी फूड प्रोडक्ट में खराबी या कीड़े मिलते हैं, तो कंपनी के कस्टमर केयर के साथ-साथ राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) 1915 पर कॉल करें या FSSAI के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. इससे अन्य लोगों को बचाने में आप मदद कर पाएंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

18 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

24 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

35 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

44 minutes ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

47 minutes ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

57 minutes ago