राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में आज महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में एक भव्य और भावपूर्ण शाम ‘कारवां गीतों का… नीरज’ का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी इवेंट्स मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है.
कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय शिरकत कर रहे हैं. उनके साथ भारत एक्सप्रेस का संपादकीय नेतृत्व भी मौके पर रहा. CMD उपेन्द्र राय लंबे समय से महाकवि नीरज के साहित्य और उनकी कालजयी कृतियों के गहरे पाठक व प्रशंसक रहे हैं. वे पूर्व में भी महाकवि की स्मृति में आयोजित होने वाले विभिन्न साहित्यिक समारोहों में सक्रिय रूप से शामिल होकर अपने विचार साझा करते रहे हैं.
इस गरिमामयी शाम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं. वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी विशिष्ट अतिथि और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद हैं. इसके साथ ही जाने-माने फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी भी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं.
यह भी पढ़िए: महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में ‘एक शाम नीरज के नाम…’, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय LIVE
कार्यक्रम में साहित्य, सिनेमा और कला जगत के कई दिग्गज रचनाकार व प्रबुद्धजन उपस्थित हैं, जो महाकवि नीरज के गीतों और उनकी रचनाधर्मिता को याद कर रहे हैं. इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारत एक्सप्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव किया जा रहा है, जहां देश-विदेश से दर्शक महाकवि के इस भावपूर्ण सफर से जुड़ रहे हैं.
यह भी पढ़िए: ‘कारवाँ गीतों का…’: महाकवि की स्मृति में सुरों का संगम, CMD उपेन्द्र राय ने गोपाल दास नीरज को यूं किया याद
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…