दिल्ली-एनसीआर की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार नोएडा की ‘सुपरनोवा’ सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन द्वारा किए गए सुसाइड मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. शनिवार को बहुमंजिला इमारत की बालकनी से कूदकर आत्महत्या करने वाले संभव की दर्दनाक मौत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का एक कथित कमेंट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि समय रैना ने इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा, ‘काश मुझे यह बात पहले पता होती, तो मैं उनकी मदद करता. बेहद दुखद. वे हम्मामी (हम्माम अल-हम्मामी) जैसे लोगों के साथ राजकुमार जैसा बर्ताव करेंगे और ऐसे मेहनती लोगों को कचरे के थैले जैसा समझेंगे.’
हालांकि, इस वायरल स्क्रीनशॉट की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि स्क्रीनशॉट के साथ डिजिटल रूप से छेड़छाड़ की गई हो सकती है या यह इसे AI द्वारा बनाया गया हो.
रिपोर्ट्स की अनुसार, सुसाइड से ठीक पहले पास के अपार्टमेंट में काम कर रहे एयर-कंडीशनिंग टेक्नीशियनों ने संभव को बालकनी की रेलिंग से लटके देखा था. उन्होंने संभव को सुरक्षित स्थान पर आने के लिए मनाने की कोशिश भी की, लेकिन संभव ने कहा कि वे गंभीर डिप्रेशन में हैं और कुछ ही देर में नीचे कूद गए.
जांच में सामने आया है कि संभव जैन बढ़ते कर्ज, बच्चे के इलाज के भारी खर्च और वैवाहिक तनाव से बुरी तरह टूट चुके थे. पुलिस द्वारा फोन और व्हाट्सएप चैट खंगालने पर पता चला कि पिता के साथ उनकी आखिरी बातचीत भी आर्थिक तंगी को लेकर हुई थी. पिता उन्हें घर वापस लौटने को कह रहे थे, जबकि संभव ने अपने आखिरी मैसेज में लिखा था कि ‘पापा, अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे.’
यह भी पढ़ें: क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला
-भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…