भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में आमंत्रित किए गए हैं.
बता दें कि ‘अमेज फाउंडेशन’ हिंदी और उर्दू साहित्य, शायरी और साझी सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के उपलक्ष्य में ‘हिंदी मेरी जान 2026’ के द्वितीय संस्करण का आयोजन कर रही है. इसी विशेष संध्या के दौरान देश भर के ख्यातिलब्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन होगा. संस्था की ओर से बताया गया कि विशिष्ट हस्तियों को प्रतिष्ठित ‘अमेज अवॉर्ड 2026’ (Amaze Award 2026) से सम्मानित किया जाएगा.
‘अमेज अवॉर्ड 2026’ (Amaze Award 2026) पुरस्कार उन विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है जिनके कार्य, निष्ठा और समर्पण ने समाज पर गहरा प्रभाव छोड़ा हो. संस्था ने जिम्मेदार, जनसरोकारी और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति CMD उपेंद्र राय की अटूट प्रतिबद्धता के साथ-साथ उर्दू अदब व साहित्य की दुनिया में उनके विशिष्ट योगदान को भी विशेष रूप से सराहा है. 22 सितंबर की शाम 5 बजे से होने जा रहे समारोह का स्थल इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) राजधानी दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित है.
उपेंद्र राय भारतीय मीडिया जगत का एक सुप्रसिद्ध और प्रतिष्ठित चेहरा हैं. लगभग तीन दशकों के अपने पत्रकारीय सफर में उन्होंने प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया तक में अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है. पत्रकारिता में निष्पक्षता, निर्भीकता और भारतीय मूल्यों को प्राथमिकता देने वाले उपेंद्र राय के नेतृत्व में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ आज हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों विंग के माध्यम से जनमानस की सशक्त आवाज बनकर उभरा है.
पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य, दर्शन और संस्कृति के क्षेत्र में भी उनकी गहरी रुचि रही है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को मुख्यधारा में स्थान दिलाने और भाषाई सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में उनके प्रयासों को हमेशा से सराहा जाता रहा है.
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…