111मध्य प्रदेश

Ladli Bahan Yojana: लाडली बहनों को दिए जाएंगे 3 हजार रुपये, सीएम शिवराज सिंह चौहान का क्रांतिकारी ऐलान

Ladli Bahan Yojana: ‘लाडली बहना योजना’ भले ही 1 हजार रुपये से शुरू हुई है, लेकिन कुछ दिन बाद बहनों को हर महीने 3 हजार रुपये दिये जाएंगे. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही है. लाडली बहनों को 1 हजार रुपये महीने दिये जाएंगे. सीएम ने कहा कि अभी तो अंगड़ाई है. हमने अभी 1 हजार से योजना शुरू की है, लेकिन धीरे-धीरे राशि बढ़ाई जाएगी. आज आपके खाते में 1,000 रुपये डाल रहा हूं. ​कुछ दिन बाद 1,250 करूंगा उसके बाद 1500 रुपये कर दूंगा, फिर पैसे का इंतजाम हो जाएगा तो 1,750 कर दूंगा, उसके बाद 2,000 रुपये महीने दूंगा. जैसे-जैसे बजट का इंतजाम होते जाएगा, बहनों को हर महीने 3 हजार रुपये दिये जाएंगे. 3 हजार महीने खाते में आने से बहनों का जीवन बदल जाएगा.

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है, मां को लाडली बहना योजना की राशि मिलेगी. ​बुजुर्ग महिला को 1000 रुपये पेंशन जब मिलेगी. इससे घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.

“कमलनाथ से सावधान रहना, वे योजनाएं शुरू नहीं, बंद करते हैं”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोग झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, इनकी नियत ठीक नहीं है. झूठ बोलने वालों से सावधान रहना भाजपा का साथ देना है, प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ रहना है. जब वे सरकार में थे, तब सिर्फ मेरी योजनाएं बंद की, जनता का हित नहीं किया. कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार ने मेरे द्वारा शुरू की गई बैगा, सहरिया बहनों को 1000 रुपये महीने देने की योजना बंद कर दी थी. बेटियों को शादी की योजना बंद कर दी थी. गर्भवती बहनों को 16 हजार रुपये देता था, कमलनाथ ने वह भी बंद कर दिया था. शिवराज सिंह चौहान ने कहा ​कि मैं जो कहता हूं, वह करके दिखाता हूं. मैंने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी और आज देखो मैं आपके खातों में 1 हजार रुपये डाल रहा हूं.

यह भी पढ़ें: Religion Conversion: मौलाना ने धर्मांतरण के जाल में नाबालिग को फंसाया; चैट्स लीक होने के बाद फरार, आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पहुंची गाजियाबाद पुलिस

रिमोट का बटन दबाकर खातों में डाले रुपये

सीएम ने कहा कि 10 जून 2023 का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया. ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना’ योजना के तहत रिमोट का बटन दबाते ही प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपये पहुंच गए. जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज प्रदेश के सभी महिलाओं से वर्चुअली जुड़े और उन्हें संबोधित भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है. राशि अं​तरित करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेरमाई माता जी का पूजा-अर्चना करके प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की.

महिला सशक्तिकरण कर रही भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं. इसी कड़ी में “मुख्यमंत्री लाडली बहना” योजना लागू की गई है. यह मेरी अंतरात्मा से निकली योजना है. इससे बहनों का आत्म-विश्वास, घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. योजना में पात्र हितग्राही बहनों को हर माह 1000 रुपए मिलेंगे. आज मैंने जबलपुर से प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की है. सीएम चौहान ने कहा कि आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है. इस योजना से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी. उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है. मां, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी.

बेटियां बोझ नहीं, वरदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां अब बोझ नहीं, वरदान हैं. प्रदेश में बेटियों की शादी बोझ न रहे, इसके लिए सबसे पहले साल 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना लागू की गई थी. इसके बाद वर्ष 2007 में लाडली लक्ष्मी योजना बनाई गई, जिससे लिंगानुपात में सुधार आया है. वर्ष 2012 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थी. अब यह अनुपात 956 हो गया है. बेटियों के जन्म लेने पर लोग अब खुशियां मनाते हैं.

महिलाओं का हर तरह का सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण किया जा रहा है. इसके लिए स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है. महिलाएं स्थानीय प्रशासन में अच्छी भागीदारी निभा रही हैं. बेटियों को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षणदिया जा रहा है. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के नाम पर मकान, जमीन और अन्य सम्पत्ति की खरीदी पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट देने से महिलाओं के नाम रजिस्ट्री की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago