111मध्य प्रदेश

पहले गाड़ी, फिर खाट… फिर भी नहीं बची जान, मध्य प्रदेश का ट्रैफिक जाम बना जानलेवा

रिपोर्ट- रविन्द्र कुशवाह, दतिया


MP News: देश का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश राज्य इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. इस बार राज्य की सड़कों ने एक बेगुनाह की जान ले ली है. बता दें कि मध्यप्रदेश के दतिया जिले में ट्रैफिक में फंसे रहने के कारण युवक को सही समय पर अस्पताल नहीं पहुचाया जा सका, जिसके चलते व्यक्ति ने जाम में ही दम तोड़ दिया.

दतिया जिले का इंदरगढ़ नगर लंबे समय से जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और अब यह समस्या एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गई है. इंदरगढ़ में लगातार निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के कार्य चल रहे हैं, वहीं मुख्य बाजार मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव के चलते नगरवासियों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है. शासन-प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान भी चलाया गया, लेकिन इसके बावजूद जाम से निजात नहीं मिल सकी.

जानिए पूरा मामला

ताजा मामला इंदरगढ़ के मुख्य बाजार क्षेत्र का है, जहां करंट लगने से थरेट के ग्राम पहाड़ी रावत के प्रेमनारायण बघेल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे तत्काल इंदरगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मुख्य बाजार में करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था.

जाम में वाहन फंसने के कारण घायल युवक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. मजबूरी में परिजन उसे खाट पर लिटाकर पैदल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद नगर में आक्रोश का माहौल है.


ये भी पढ़ें: ऑनलाइन सट्टा बना मुसीबत! ED की रेड में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की डिफेंडर और BMW Z4 जब्त


स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इंदरगढ़ में भाजपा विधायक और भाजपा सांसद होने के बावजूद न तो बायपास सड़क का निर्माण हो सका और न ही जाम की स्थायी समस्या का समाधान निकाला गया. अब स्थिति यह हो गई है कि इंदरगढ़ का जाम लोगों की जान लेने लगा है.

यह घटना शासन-प्रशासन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग या बायपास का निर्माण होता, तो शायद आज एक जान बचाई जा सकती थी. अब देखना यह है कि इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago