महाकुंभ 2025

अस्थाई बस स्टेशन से महाकुंभ क्षेत्र के नजदीकी स्थान के लिए 550 शटल बस का बेड़ा तैयार, हर दो मिनट में मिलेगी शटल बस

Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में बसंत पंचमी स्नान पर्व के पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है. यूपी रोडवेज ने इन आगंतुकों को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है. अलग से आरक्षित बसों के अलावा कनेक्टिंग सेवा के लिए शटल बसों का बेड़ा भी तैयार है.

बसंत पंचमी में श्रद्धालुओं की घर वापसी के लिए 2500 रोडवेज बसें आरक्षित

प्रयागराज महाकुम्भ में दो फरवरी के शाम तक तकरीबन 35 करोड़ ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा ली. प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रही. यूपी रोडवेज ने अब बसंत पंचमी के स्नान के लिए अपनी कमर कस ली है. यूपी रोडवेज ने बसंत पंचमी के स्नान पर्व में आगंतुकों की वापसी के लिए 2500 बसें अलग से आरक्षित कर ली हैं. महाकुंभ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशन पहुंच रहे आगंतुकों के लिए हर 15 मिनट में रोडवेज बस मिलेगी. इसमें भी सबसे अधिक झूसी में बनाए गए रोडवेज के अस्थाई बस स्टेशन में 1500 बसें, लखनऊ की जाने के लिए बेला कछार में बनाए गए बस स्टेशन में 600 बसें, कानपुर की तरफ जाने वाले आगंतुकों के लिए नेहरू पार्क बस स्टेशन में 300 और मिर्जापुर बांदा की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लेप्रोसी अस्थाई बस स्टेशन में 100 रोडवेज बसें आरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: अगर आप भी बना रहे हैं महाकुंभ जानें का प्लान तो इन चीजों को बैग में जरूर रखें, भगदड़ जैसी स्थिति में बचा सकते हैं खुद की जान

महा कुम्भ की कनेक्टिविटी के लिए हर 2 मिनट में शटल सेवा

प्रयागराज महकुम्भ के बसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब महा कुम्भ पहुंच रहा है. शहर के चारों तरफ बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन में जहां रोडवेज का बसों का बेड़ा तैयार है तो वहीं इन अस्थाई बस स्टेशन से महाकुम्भ के नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 550 शटल बसें मौजूद हैं. रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर 2 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध है. बस स्टेशन में भीड़ न होने पाए इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है.

विशाल तलवार

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

54 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

55 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago