महाकुंभ 2025

Stampede In Mahakumbh: 10 बजे से शुरू होगा अखाड़ों का अमृत स्नान : अखाड़ा परिषद

Stampede In Mahakumbh:  मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं. घायलों का मेला क्षेत्र में बनाए गए केंद्रीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसी बीच अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने शाही स्नान को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि अखाड़ों का अमृत स्नान सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसी बीच मेला जिला अधिकारी विजय किरण मीणा ने भी बयान दिया है कि 10 बजे से अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हो जाएगा.

थोड़ी देर में स्नान करेंगे अखाड़े

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर होने वाले शाही स्नान को रद्द नहीं किया गया है. सभी 13 अखाड़ों के स्नान होंगे. अभी हम भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे हैं.

कुछ देर के लिए स्थगित हुआ स्नान

बता दें कि मौनी अमावस्या के मौके पर सभी अखाड़ों का शाही स्नान होने वाला था, लेकिन मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद अखाड़ों ने इस स्नान को कुछ देर के लिए स्थगित करने का ऐलान किया था.

सीएम योगी ने की अपील

वहीं सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिस घाट के करीब हैं, वहीं पर स्नान करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. हालात पूरी तरह से सामान्य हैं, और श्रद्धालु आराम से स्नान कर रहे हैं.

 -भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

30 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago