अखिल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी.
Stampede In Mahakumbh: मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं. घायलों का मेला क्षेत्र में बनाए गए केंद्रीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसी बीच अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने शाही स्नान को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि अखाड़ों का अमृत स्नान सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसी बीच मेला जिला अधिकारी विजय किरण मीणा ने भी बयान दिया है कि 10 बजे से अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हो जाएगा.
थोड़ी देर में स्नान करेंगे अखाड़े
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर होने वाले शाही स्नान को रद्द नहीं किया गया है. सभी 13 अखाड़ों के स्नान होंगे. अभी हम भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे हैं.
कुछ देर के लिए स्थगित हुआ स्नान
बता दें कि मौनी अमावस्या के मौके पर सभी अखाड़ों का शाही स्नान होने वाला था, लेकिन मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद अखाड़ों ने इस स्नान को कुछ देर के लिए स्थगित करने का ऐलान किया था.
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं,
माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।
आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
सीएम योगी ने की अपील
वहीं सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिस घाट के करीब हैं, वहीं पर स्नान करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. हालात पूरी तरह से सामान्य हैं, और श्रद्धालु आराम से स्नान कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





