गुस्सा कंट्रोल करने का तरीका
Side Effects Of Anger: आपने अक्सर देखा होगा की हर छोटी से छोटी बात पर लोगों को गुस्सा आने लगता है फिर चाहे वो किसी से लड़ाई हो या फिर आप किसी बात से चिढ़ जाते हैं और निराश होने लगते हैं. गुस्सा आना भले ही सामान्य हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप जरूरत से ज्यादा गुस्सा करते हैं तो इससे स्वास्थ्य को भी नुकसान हो सकता है. ज्यादा गुस्सा आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं. इससे आप डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गुस्सा कंट्रोल करने का क्या तरीका है.
अगर आपतो बात-बात पर गुस्सा आता है तो आप सावधान हो जाएं क्योंकि इसे सीधा आपके दिल पर असर पड़ सकता है. गुस्से के दौरान रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन तेजी से बढ़ जाती है. यह ह्रदय पर ज्यादा दबाव डालता है जिससे दिल की धमनियां सिकुड़ जाती है. गुस्से की समस्या लंबे समय तक रहने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.
बार-गुस्सा करने से डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं. गुस्से से दिमाग में तनाव बढ़ने वाले हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है जो आपके मानसिक असंतुलन का कारण बन सकता है. इससे इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी बना रहे हैं Goa की ट्रिप, तो इन 5 हिडन जेम्स को एक्सप्लोर करना बिलकुल न भूलें, खुश हो जाएगा दिल
अधिक गुस्सा करने का इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है. गुस्से की वजह से शरीर में तनाव बढ़ता है जिससे इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता घट जाती है. इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर संक्रमण पर सीधा प्रभाव डाल सकता है और इससे कई तरह की बीमारी भी बढ़ सकती है.
अगर आप गुस्सा कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले गहरी सांस लें.
इसके बाद ध्यान और योग करें.
फिर सोचने का तरीका बदलें
साथ ही रोज सुबह व्यायाम यानी एक्सरसाइज करें.
पर्याप्त नींद लें.
इसके बाद जब बहुत गुस्सा आए तो 1 गिलास ठंडा पानी पी लें.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…