फोटो फीचर: फिल्म निर्माता बोनी कपूर.
Boney Kapoor At Mahakumbh: बॉलीवुड फिल्म निर्माता एवं बंगाल टाइगर्स क्रिकेट टीम के ऑनर बोनी कपूर ने प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान किया. उन्होंने मां गंगा में डुबकी लगाने और महाकुंभ का हिस्सा बनने का अपना धार्मिक अनुभव भी शेयर किया. महाकुंभ आने का यह मौका उनके लिए खास था, इसके अनुभव ने उन्हें बेहद प्रभावित किया. बोनी कपूर ने कहा कि वह पहले भी कई बार इस धार्मिक मेले में आए थे, लेकिन इस बार का नजारा बिल्कुल अलग था.
बोनी कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा-
“यहां (प्रयागराज महाकुंभ) का अनुभव बहुत ही अद्भुत रहा. मैंने इस तरह का दृश्य शायद पहले कभी नहीं देखा. यहां श्रद्धालुओं का उमड़ता सैलाब, भक्तिमय वातावरण बहुत खास है.”
#WATCH | Prayagraj | On visiting #MahaKumbh, Filmmaker Boney Kapoor says, “… I came here at a difficult time, with my grandfather’s remains… I have never seen such a view. There are a lot of people who have come here Maha Kumbh…” pic.twitter.com/hXJcdLmMQg
— ANI (@ANI) February 23, 2025
गंगा मैया से लंबी उम्र की कामना
महाकुंभ में अपनी यात्रा के दौरान बोनी कपूर ने गंगा मैया से प्रार्थना की और उनसे 24 साल तक जीवित रहने की कामना की, ताकि वह अगले महाकुंभ में भी शामिल हो सकें. बोनी कपूर ने बताया कि उनकी उम्र अब 70 साल हो चुकी है और उन्होंने गंगा से प्रार्थना की कि वह 94 साल तक जीवित रहें, ताकि वह अगले कुंभ मेले का अनुभव कर सकें. इसके अलावा, उन्होंने अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के लिए भी प्रार्थना की और अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांगी.

संगम पर स्नान के दौरान की अनुभूति
बोनी कपूर ने गंगा स्नान के बाद कहा, “यह सच में एक स्वर्गीय अनुभव था. ऐसा लग रहा था जैसे मैं तैर रहा हूं. इस प्रकार का भव्य वातावरण और यहां की भक्ति ने मुझे बहुत शांति दी. मैं पहली बार कुंभ मेला में आया हूं और यह सच में एक अविस्मरणीय अनुभव था.”
उन्होंने कहा कि महाकुंभ का यह अनुभव उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पल बन गया है और इसे वह हमेशा याद रखेंगे.

कल्कि धाम में CMD उपेन्द्र राय से भेंट
प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के अलावा, बोनी कपूर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित श्री कल्कि धाम का दौरा किया था. वहां उन्होंने श्री कल्कि धाम के पहले स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय से मुलाकात की और श्री कल्कि धाम के निर्माण कार्य पर खुशी जताई. श्री कल्कि धाम में भगवान कल्कि का भव्य मंदिर बन रहा है, जिसे लेकर बोनी कपूर ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की थी.

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में लिया हिस्सा
कुछ दिनों पहले बोनी कपूर ओडिशा में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) का मैच देखने भी पहुंचे थे. वह बंगाल टाइगर्स क्रिकेट टीम के मालिक भी हैं. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनकी मुलाकात हुई, जो एक और खास पल था. इस दौरान उन्होंने आयोजन में शामिल होकर क्रिकेट के प्रति अपनी रुचि को दर्शाया.
यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने बताई कल्कि धाम की महत्ता, संभल आए फिल्म निर्माता बोनी कपूर
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

