महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: CM Yogi ने कुंभ मेले में यूपी स्टेट पवेलियन का किया उद्घाटन, सांस्कृतिक विविधता का होगा दर्शन

महाकुंभनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाकुंभ क्षेत्र में बनकर तैयार हुए यूपी स्टेट पवेलियन (उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम) का उद्घाटन किया. उन्होंने यूपी स्टेट पवेलियन को महाकुंभ आने वाले देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि यह यूपी स्टेट पवेलियन श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को जानने और समझने का केंद्र बनेगा.

यूपी स्टेट पवेलियन पहुंचने पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने सीएम योगी को पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी स्थल को दिखाया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो शूट भी कराया. इसके बाद उन्होंने यहां लोगों के आवागमन के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान बैकग्राउंड में पर्यटन विभाग का महाकुंभ थीम सांग एक में अनेक हैं…भी बजता रहा.

अलग-अलग हिस्सों में लगाई गई पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा महाकुंभ के सेक्टर 7 में पांच एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किए गए दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है. इसके अतिरिक्त एक जिला एक उत्पाद, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पर्यटन परियोजना और रेशम विभाग के स्टाल लगाए गए हैं. दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के व्यंजन, भारत के व्यंजन और ऑर्गेनिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं. मुख्य मंडप में धार्मिक स्थलों की भव्य झांकी लगाई गई है.

दिख रही प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता

पर्यटन से संबंधित गैलरी में रामायण सर्किट, कृष्ण-ब्रज सर्किट, महाभारत सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी कबीर सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, जैन सर्किट, वाइल्ड लाइफ एवं ईको टूरिज्म सर्किट, क्राफ्ट सर्किट एवं स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व से जुड़े स्थलों को प्रदर्शित किया गया है. इन 12 सर्किट में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की तस्वीर देखने को मिलती है.

व्यंजनों पर आधारित गैलरी का भी किया गया निर्माण

खानपान से जुड़ी तीन तरह की गैलरियां तैयार की गई हैं. उत्तर प्रदेश के व्यंजनों पर आधारित गैलरी, भारत के व्यंजनों पर आधारित गैलरी और ऑर्गेनिक खानपान पर आधारित गैलरी में खानपान के बहुरंगी स्टाल लगाए गए हैं. यहां ओडीओपी और रेशम के उत्पादों के साथ ही ग्रामीण पर्यटन से जुड़ी गैलरियां तैयार की गई हैं और सभी के स्टाल लगाए गए हैं. उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम में बेहतरीन सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025: किसी भी विवादित ढांचे को मस्जिद बोलने से बचें, ये इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ: सीएम योगी

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

22 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

24 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

27 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

55 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

58 minutes ago