देश

Maha Kumbh: कुंभ में आए श्रद्धालुओं को 1 करोड़ ‘आरती संग्रह’ की प्रतियां नि:शुल्क बांटेगा Adani Group

अडानी ग्रुप ने शुक्रवार (10 जनवरी) को ऐलान किया कि धार्मिक किताबें पब्लिश करने वाली संस्था गीता प्रेस के साथ मिलकर प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं को ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां नि:शुल्क वितरित करेगा.

महाकुंभ संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ

इसे लेकर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है. यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं.”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “आज सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से मिलकर प्रेरणा प्राप्त हुई और गीता प्रेस के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला. नि:स्वार्थ सेवाभाव और धर्म एवं संस्कृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना राष्ट्रप्रेम का ही एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है.”

50 लाख श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की सेवा

इससे पहले अडानी ग्रुप ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए इस्कॉन के साथ मिलकर ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू करेगा. इस सेवा कार्य में योगदान के लिए अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से भी मुलाकात की थी.

महाकुंभ में 50 लाख श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद सेवा का संचालन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा. इस्कॉन ने मेला क्षेत्र और उसके बाहर महाप्रसाद बनाने के लिए दो किचन तैयार किए हैं और महाकुंभ क्षेत्र में 40 स्थानों पर महाप्रसाद सेवा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी.

इस सेवा में 2,500 वालंटियर योगदान देंगे. कुंभ मेले में दिव्यांगों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए गोल्फ कार्ट की भी व्यवस्था की गई है. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच गीता सार की 5 लाख प्रतियां भी वितरित की जाएंगी.


ये भी पढ़ें: “बीवी को कितनी देर तक घूर सकते हैं” के बीच वायरल हो रहा “बीवी भाग जाएगी”, गौतम अडानी ने वर्क लाइफ बैलेंस पर दिया ये बयान


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago