महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, कई घंटे पैदल चलकर पहुंच रहे श्रद्धालु

महाकुंभनगर: महाकुंभ 2025 में श्रद्धा और भक्ति का महासंगम देखने को मिल रहा है. करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. देश के बड़े नेता, संत-महात्मा और गणमान्य व्यक्ति भी इस महापर्व में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, भाजपा नेता संबित पात्रा और सूफी सिंगर कैलाश खेर ने पुण्य डुबकी लगाई. करोड़ों श्रद्धालुओं के संगम स्नान आने के साथ ही यहां चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए विशेष पूजा का भी आयोजन किया गया.

उत्तराखंड के राज्यपाल ने की प्रशंसा

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कुंभ के आयोजनों की सराहना की. उन्होंने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी अधिकारियों को बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए बधाई देता हूं… यह क्षण शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, इसे केवल महसूस किया जा सकता है.”

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया संगम स्नान

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं. व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. मैं उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं. लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं.”

भाजपा नेता संबित पात्रा ने लगाई पावन डुबकी

भाजपा नेता संबित पात्रा ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और कहा, “यह पुण्य का क्षण है. मैं आज पुरी से प्रयागराज पहुंचा हूं. यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं.”

गायक कैलाश खेर ने आस्था व्यक्त की

भक्ति संगीत के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने कहा, “भारत श्रद्धा की भूमि है. लोग भारी बैग लेकर यहां आ रहे हैं, लेकिन उनके दिल श्रद्धा से भरे हुए हैं.”

टीम इंडिया की जीत के लिए हुआ पूजन

प्रयागराज में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए विशेष ‘पूजा’ और ‘आरती’ का आयोजन किया गया. रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है.

ये भी पढ़ें: श्रवण कुंभ में वरिष्ठजनों को सहारा, उपलब्ध कराए गए 1847 उपकरण

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

15 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

17 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

19 minutes ago

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

40 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

56 minutes ago