Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

श्रवण कुंभ में वरिष्ठजनों को सहारा, उपलब्ध कराए गए 1847 उपकरण

समाज कल्याण विभाग ने महाकुंभ में निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं. अस्थायी वृद्धाश्रम, स्वास्थ्य जांच, और सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.

Mahakumbh 2025

महाकुंभ नगर: प्रदेश सरकार वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य, सम्मान और सेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है. इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग की पहल पर महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-7 में वरिष्ठजनों के लिए श्रवण कुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमे वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परिक्षण के उपरान्त उन्हें विभिन्न उपकरण निःशुल्क दिए जा रहे हैं. अभी तक 1847 उपकरण वरिष्ठजनों को निःशुल्क प्रदान किया गया है. जिसमे कान की मशीन, कमर की बेल्ट, घुटने की बेल्ट, छड़ी, व्हील चेयर, स्पाइनल सपोर्ट, कॉलर सर्फिकल शामिल हैं.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में परिक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर महाकुंभ क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग का शिविर संचालित हो रहा है. यहां तैनात समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक ए. के. सिंह ने बताया कि एम्स दिल्ली, झारखण्ड के अतिरिक्त पीजीआई लखनऊ और चंडीगढ़ के डॉक्टर श्रवण कुंभ में अपनी सेवाएं दे रहे है. इसके साथ ही केरल, राजस्थान, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब से आये डॉक्टर भी मरीजों का निःशुल्क परिक्षण कर रहे हैं. स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समाज कल्याण विभाग के पंडाल में ओपीडी का भी संचालन किया जा रहा है.

अस्थायी वृद्धाश्रम का हो रहा है संचालन

समाज कल्याण विभाग द्वारा कुंभ क्षेत्र में एक 100 बेड के अस्थायी वृद्धाश्रम का भी संचालन किया जा रहा है, जिसमे विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में निवास करने वाले निराश्रित वरिष्ठजनों को लाकर संगम स्नान कराया जाता है.

ये भी पढ़ें: जल साक्षरता का संदेश, गंगा की अविरलता-निर्मलता पर जागरूकता अभियान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital