महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: Akhilesh Yadav ने संगम में लगाईं 11 डुबकी, बोले- BJP वाले सहनशीलता से स्नान करें, वाटर स्पोर्ट्स न बनाएं

Prayagraj Maha Kumbh Mela 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाई. वे दोपहर में प्रयागराज पहुंचे. कुछ ही देर बाद प्रयाग से गंगा में डुबकी लगाते अखिलेश की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसके बाद उन्होंने सत्ताधारी दल भाजपा पर निशाना साधा. कहा- भाजपा वाले सहनशीलता से महाकुंभ में स्नान करें, वाटर स्पोर्ट्स न बनाएं.

अखिलेश यादव ने कहा, “मैं आज महाकुंभ में स्नान करके जा रहा हूं. मैंने 11 डुबकियां लगाई हैं. आज महाकुंभ का सकारात्मक संदेश होना चाहिए. मैंने पहले हरिद्वार में स्नान किया था और आज मुझे संगम में स्नान करने का मौका मिला है. हमारा संकल्प यही है कि सद्भावना और सहनशीलता बनी रहे और स्नान सहनशीलता के साथ होना चाहिए. मैंने खुद अपनी आंखों से देखा है कि बुज़ुर्ग महिलाएं और पुरुष दूर स्थानों से पैदल चलकर महाकुंभ में आ रहे हैं, लेकिन अगर सरकार महाकुंभ में हज़ारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है तो बुज़ुर्गों के लिए कोई ऐसी व्यवस्था ज़रूर होनी चाहिए थी, जिससे उन्हें ज़्यादा पैदल नहीं चलना पड़े.”

समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बताया कि अखिलेश यादव अपने दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे. कुंभनगरी में कुछ दिनों पहले ही मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्‍थापित की गई थी. वहां सपा के कार्यकर्ता माल्यार्पण करते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि 29 तारीख को मौनी अमावस्या है, उस दिन दूसरा अमृत स्नान होगा, इसलिए इन दिनों तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है. सरकारी अनुमान है कि अब तक 11.47 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रयाग में पवित्र डुबकी लगा ली है.

कुछ दिन पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी मंत्रियों ने भी पवित्र गंगाजल से स्‍नान किया था.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

2 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

11 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

17 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago